फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three including regional manager booked for fraud

क्षेत्रीय प्रबंधक सहित तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Tue, 22 Feb 2022 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Three including regional manager booked for fraud
क्षेत्रीय प्रबंधक सहित तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

कोपागंज। पुलिस ने बैंक खातों से उपभोक्ताओं की धनराशि गबन करने के मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक, शाखा प्रबंधक सहित तीन लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। दर्ज मुकदमे के अनुसार, थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव निवासिनी सावित्री देवी ने बताया कि उसने हिकमा गाढ़ा में ग्राहक सेवा केंद्र में खाता खोला है। उसके खाते में जमा एक लाख 17 हजार रुपये कई बार में निकाल लिया गया। जब खाते से राशि कम होने की शिकायत वह जनसेवा केेंद्र संचालक बलिया निवासी संजय शुक्ला से करती तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टरका देता था। इसकी शिकायत उसने संबंधित बैंक के ब्रांच मैनेजर लोकेश शुक्ला से भी की, लेकिन उन्होंने ने भी कोई ध्यान नहीं दिया। सावित्री देवी ने बताया कि उसके खाते से ही नहीं बल्कि कई उपभोक्ताओं के खाते से बड़ी राशियां निकाली गई हं। ऐसे में सोमवार को सभी सीओ घोसी से शिकायत करने थाने पहुंचे थे। उधर, पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में तहरीर मिलने पर जनसेवा केंद्र संचालक संजय शुक्ला, ब्रांच मैनेजर लोकेश शुक्ला तथा क्षेत्रीय प्रबंधक रंजीत कुमार के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसओ हरेराम मौर्या ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed