फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three gangsters of Mukhtar ansari illegal recovery gang arrested

मुख्तार असांरी के अवैध वसूली गैंग के तीन गैंगस्टर गिरफ्तार, भाई के घर से तीन असलहे जब्त

Thu, 25 Jun 2020 04:12 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Three gangsters of Mukhtar ansari illegal recovery gang arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

मुख्तार अंसारी के अवैध वसूली गैंग से संबंधी गैंगस्टर एक्ट में आरोपित 25-25 हजार के तीन इनामी बदमाशों को मऊ जिले की शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में इनामी बदमाशों की गिफ्तारी के अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान दीवानी कचहरी पुलिस चौकी प्रभारी आदर्श श्रीवास्तव ने गैंगेस्टर एक्ट में आरोपी इनामी परदहा निवासी झनकू सिंह, समरबहादुर और सुल्तानपुर बनौरा गांव निवासी महेंद्र चौहान को मुंशीपुरा मनपरवा के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

इन तीनों के खिलाफ सरायलखंसी थाने में यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। एसपी ने बताया कि इसमे मुख्य गैंग लीडर सऊद अब्बासी के साथ सुरेश सिंह व धीरज राय समेत कुल 13 अभियुक्त शामिल हैं। इनमें 11 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन



मुख्तार के बड़े भाई के तीन असलहे जब्त :
गाजीपुर जिले की मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस बुधवार को मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई एवं पूर्व विधायक शिवगतुल्लाह अंसारी के यूसुफपुर स्थित आवास पर पहुंची। उनके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने संबंधी जिलाधिकारी के आदेश की मूल कॉपी उन्हें प्राप्त कराने के बाद लाइसेंस पर जारी असलहों को जब्त कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ विधायक मुख्तार अंसारी के समर्थकों एवं उनके परिजनों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की पिछले कई दिनों से कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में बुधवार को मुहम्मदाबाद कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूर्व विधायक के आवास फाटक में जाकर पूर्व विधायक शिवगतुल्लाह अंसारी को उनके तीन शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की मूल कॉपी रिसीव कराई एवं उस पर जारी असलहों को जब्त कर लिया।

इसमें एक डीबीबीएल गन 12 बोर एवं 10 कारतूस, दूसरे लाइसेंस पर जारी एनपीबी राइफल एवं 10 कारतूस तथा तीसरे लाइसेंस पर जारी एक एनपीबी रिवाल्वर एवं 10 कारतूस शामिल थे। इस मौके पर एसएसआई देवेंद्र कुमार सिंह यादव, एसआई संदीप कुमार दुबे, एसआई भानु प्रताप मिश्रा एवं कांस्टेबल रत्नेश कुमार सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed