फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three from Mau arrested in the case of married woman's death

Mau News: विवाहिता की मौत मामले में मऊ के तीन गिरफ्तार

Fri, 12 Apr 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Three from Mau arrested in the case of married woman's death
वाराणसी। आरकेपुरम कॉलोनी, सुंदरपुर के रहने वाले राजेश कुमार राजभर, पिता रामदुलार राजभर और मां तारा देवी को बृहस्पतिवार को चितईपुर थाने की पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी मूलरूप से मऊ जिले के रतनपुरा थाने के मखना गांव के निवासी हैं। विवाहिता के पिता दीपचंद राजभर ने बताया कि सोने चेन के लिए उनकी बेटी को मारा पीटा गया। इसके बाद दामाद और मां-बाप ने फंदा लगाकर बेटी को मार डाला। आजमगढ़ के मेहनाजपुर क्षेत्र के करसड़ा निवासी दीपचंद राजभर की बेटी सरोज (26) की शादी राजेश से 26 फरवरी को हुई थी। सोने की एक चेन के लिए उनकी बेटी को ससुराल में परेशान किया जा रहा था। बुधवार शाम सरोज की शादी करवाने वाली मंजू देवी ने फोन कर बताया कि आपकी बेटी की तबीयत खराब है, जल्द जाइए। वह वाराणसी आए तो उन्होंने देखा कि सरोज की मौत हो चुकी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed