फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three electricity connections in the name of a disabled person, bills for one were paid, and recovery notices of 82,000 were issued for two connections.

Mau News: दिव्यांग के नाम से तीन बिजली कनेक्शन, एक का बिल जमा करते रहे, दो कनेक्शनों पर 82 हजार का रिकवरी नोटिस

Sat, 23 May 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three electricity connections in the name of a disabled person, bills for one were paid, and recovery notices of 82,000 were issued for two connections.
दिव्यांग वेद प्रकाश राय, जिनके नाम से बिजली के तीन कनेक्शन के आये बिल
बिजली निगम का एक और मामला सामने आया है। इस बार पीड़ित उपभोक्ता ने निगम पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की है।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लॉक के सोड़सर गांव निवासी दिव्यांग वेद प्रकाश राय मुख्यमंत्री आवास बनवाकर रहते हैं। उनके नाम से बिजली निगम ने तीन कनेक्शन जारी कर दिए हैं। वह वर्ष 2016 से एक कनेक्शन का नियमित रूप से बिजली बिल जमा करते आ रहे हैं लेकिन अब बिना बिजली उपयोग और बिना जानकारी के सदर तहसील से 82 हजार रुपये का बिजली बिल रिकवरी का नोटिस भेजा गया है।

निगम का कहना है कि वेद प्रकाश राय ने अपने नाम से दो अन्य कनेक्शन भी कराए थे, जिनका बिल जमा नहीं किया गया है। वेद प्रकाश राय ने बताया कि वह नियमित रूप से बिजली बिल जमा करते हैं, जिसकी रसीद उनके पास मौजूद है। उनके खिलाफ जारी आरसी संख्या 2602344 बीते 20 फरवरी की बताई जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन---

एक ही व्यक्ति के नाम से तीन बिजली कनेक्शन की जानकारी नहीं है। यदि इस तरह का मामला है तो जांच करायी जाएगी। उपभोक्ता की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महेश चंद्र विश्वकर्मा, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed