{"_id":"69692d714da68622d60be679","slug":"three-accused-of-gang-raping-a-woman-arrested-within-14-hours-mau-news-c-295-1-mau1002-139360-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी 14 घंटे के अंदर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी 14 घंटे के अंदर गिरफ्तार
विज्ञापन
घटना के 14 घंटे के अंदर सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को पुलिस ने शेखअहमदपुर मोड़ के पास से बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर दी। बताया कि बुधवार रात आठ बजे शेखअहमदपुर गांव निवासी अमित उर्फ सूरज (22), क्यामुद्दीनपुर निवासी किशन (19) सोहराबपुर निवासी तारकेश्वर उर्फ तोता (25) ने उनके साथ दुष्कर्म किया है।
प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम तीनों युवकों के घर दबिश दी लेकिन वो वहां नहीं मिले। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुबह 10:30 बजे तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।