फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thousands of devotees took a holy dip in the Saryu river at Ram Ghat

Mau News: रामघाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 05 Jun 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees took a holy dip in the Saryu river at Ram Ghat
दोहरीघाट। गंगा दशहरा पर बृहस्पतिवार को कस्बे के रामघाट पर आस्था का ज्वार सरयू नदी के किनारे उमड़ा। जहां हजारों स्नानार्थियों ने सरयू नदी में डुबकी लगाई। वहीं दान-पूण्य कर स्वजनों की सलामती की मन्नत मांगी। मनोकामना पूरी करने के लिए सरयू माता का विधि विधान से पूजन-अर्चन किया। नदी तट पर दान करते हुए मंदिरों में दर्शन-पूजन कर मत्था टेका।
विज्ञापन

कस्बा के रामघाट पर भोर से ही दूर- दूर से श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। भक्तों ने सरयू नदी में डुबकी लगाई और फिर दान कर मां सरयू का पूजन- अर्चन किया। इसके बाद प्रमुख मंदिरों में मत्था टेकने पहुंचे। रामघाट पर स्थित हनुमान मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का रेला लगा रहा। सरयू माता को पुड़ी-हलवा चढ़ाया और सेहरा चढ़ाने के लिए महिलाएं मंगल गीत के साथ नाव पर सवार होकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सेहरा चढ़ाया। रामघाट पर दोपहर तक स्नान करने वालों की भीड़ जमा रही। महिलाओं ने स्नान करने के बाद गरीबों को दान पुण्य किया। घाटों पर गहरे पानी में न जाकर स्नान करने की मनाही नाविक करते रहे। पूरे दिन गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु अपनी मनौती पूरी होने को लेकर सरयू मां का पूजन-अर्चन करते रहे। नगर पंचायत और प्रशासन द्वारा घाटों पर लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कई उपाय किए गए थे। घाटों पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही नदी में लोगों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय नाविकों की नावों की भी सुरक्षा में लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed