{"_id":"1f87b6fdff64d17857a90fa1d76287d7","slug":"those-cuts-are-troubled-by-the-name-of-the-voter-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची से नाम कटने से परेशान हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची से नाम कटने से परेशान हैं लोग
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 18 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गोठा, पाउस, फरसरा, बीबीपुर, कोरौली सहित विभिन्न गांवों की मतदाता सूची में सैकड़ों लोगों का नाम गायब होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती ही जा रही है।
गोठा गांव के वरिष्ठ नागरिक परमानंद राय के परिवार के सात लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब है। सूर्यकांत ने बताया कि गांव में निवास करने वाले लोगों का नाम नहीं है। गौरीडीह, फरसरा, बीबीपुर, पाउस, कोरौली आदि गांवों का है। मारकंडेय राय, सुधाकर राय, शांतानंद राय, राजकिशोर गोंड़ का कहना है कि गांव में रहने वाले मतदाताओं का नाम सूची में शामिल नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।