{"_id":"69e3e4fe8ad8fc8fed05583d","slug":"thieves-entered-two-houses-by-breaking-the-grill-and-door-stole-jewelery-worth-rs-750-lakh-and-rs-50-thousand-cash-mau-news-c-295-1-mau1002-144134-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जंगला और दरवाजा तोड़कर दो घरों में घुसे चोर, 7.50 लाख के आभूषण और 50 हजार नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जंगला और दरवाजा तोड़कर दो घरों में घुसे चोर, 7.50 लाख के आभूषण और 50 हजार नकदी चोरी
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में शनिवार रात चोरों ने सटे हुए दो घरों को निशाना बनाया। जंगला और दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और पीड़ितों के अनुसार 7.50 लाख रुपये के आभूषण और 50 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए।
सूचना पर शनिवार सुबह पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों घरों से साक्ष्य जुटाए। दोनों पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गाढ़ा निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा और बहू बेंगलुरु में रहते हैं। रात के समय उनका कमरा बंद रहता है। घर पर वह, भाई का परिवार और पिता रहते हैं। शुक्रवार रात रोज की तरह भोजन करने के बाद वह पिता के साथ बरामदे में सो रहे थे। बेटे का कमरा बाहर से बंद था।
विज्ञापन
देर रात चोर करीब आठ फीट ऊंची चहारदीवारी कूदकर आए और जंगला काटकर कमरे में घुस गए। अलमारी और बक्से में रखे बहू के सोने के हार, कंगन, कान के झुमके तथा शादी में मिले चांदी के सामान चोरी कर लिए।
शनिवार सुबह करीब छह बजे पड़ोस में रहने वाले हरिगोविंद साहनी की पत्नी उनके घर पहुंचीं और फूल तोड़ने के लिए स्टूल मांगा। वीरेंद्र सिंह बेटे के कमरे से स्टूल लाने गए तो कमरा अंदर से बंद मिला। पीछे जाकर देखा तो जंगला कटा हुआ था। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा था और आभूषण गायब थे।
इसके बाद हरिगोविंद साहनी की पत्नी अपने घर लौटीं तो वहां भी सामान बिखरा मिला। कमरे में रखा बक्सा दूसरे कमरे में मिला, जिसमें रखे 50 हजार रुपये गायब थे। हरिगोविंद ने बताया कि उनके घर निर्माण कार्य चल रहा है। मजदूरों और सामग्री के भुगतान के लिए वह शुक्रवार को बैंक से रुपये निकालकर लाए थे।
थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। छानबीन कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तीन बड़ी चोरियों का अब तक नहीं हो सका खुलासा
जुलाई 2025 से बीते मार्च तक हलधरपुर थाना क्षेत्र में हुई तीन बड़ी चोरियों का खुलासा नहीं हो सका है। इन मामलों के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली। बीते 19 मार्च की भोर में मुस्तफाबाद निवासी पूर्व सैनिक धर्मेंद्र सिंह के घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर घुसे थे। सोने-चांदी के आभूषण और 25 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। इसी तरह जुलाई 2025 में पहदेवाजीत गांव निवासी इंद्राशन राम के घर 22 लाख रुपये की चोरी हुई थी। उन्होंने हृदय ऑपरेशन के लिए सात लाख रुपये नकद रखे थे। इसके अलावा सोने-चांदी के आभूषण भी चोरी हो गए थे। बगल में लालबचन के घर में भी चोर छत के सहारे घुसे थे और करीब पांच लाख रुपये के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए थे।