फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thief arrested with stolen tempo and cartridge cartridge

चोरी के टेंपो और तमंचा कारतूस सहित चोर गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Thief arrested with stolen tempo and cartridge cartridge
दोहरीघाट (मऊ)। थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव से संजय वर्मा के दरवाजे से रविवार की रात में चोर उसका टेंपो चुरा ले गए थे। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही चोरी के टेंपो सहित चोर को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष एस एन यादव ने बताया कि मय हमराही एसआई जगदीश सिंह व राहुल मौर्य कांस्टेबल अश्विनी कुमार अरविंद यादव बीती रात गश्त पर निकले ही थे तभी दोहरीघाट नदी के पुल के पास हाइवे पर सोमवार की रात्रि दस बजे सघन चेकिंग शुरू की गई।
विज्ञापन

इसी दौरान दोहरीघाट के घाघरा नदी के पुल से आ रहे एक टैम्पू को रोकने का संकेत किया गया। लेकिन टैम्पो चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उस युवक के पास से एक तमंचा ,एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने टेंपो के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। पुुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ किया तो टैम्पो भी चोरी का निकला। यह टेंपो दोहरीघाट थाने के कुसुम्हां गांव निवासी संजय वर्मा की निकली जो एक दिन पूर्व चोरी हो गई थी। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया चोर मोनू साहनी गोरखपुर जिले के बडहलगंज कोतवाली के लखनारी गांव का निवासी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed