फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There was uproar as soon as the news of the death of two brothers came

दो सगे भाईयों की मौत की खबर मिलते ही मचा कोहराम

Wed, 15 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
There was uproar as soon as the news of the death of two brothers came
दोहरीघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के पतनई बुजुर्ग गांव निवासी दो सगे भाइयों की मंगलवार की देर रात आजमगढ़ जनपद के महुला थाना रौनापार के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों अपने बहन के घर ब्रह्मभोज में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

पतनई बुजुर्ग गांव निवासी नंद लाल के पुत्र विजय साहनी (40) और शिवधर साहनी (36) मंगलवार की रात लगभग दस बजे आजमगढ़ रौनापार से अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। सड़क पर पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनक बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें विजय साहनी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि शिवधर साहनी अस्पताल में इलाज का दौरान मौत हो गई। दो सगे भाइयों की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक शिवधर विद्युत विभाग में ओरियंट कंपनी में लाइनमैन के पद पर कार्य करता था। शिवधर की पत्नी कलावती और विजय की पत्नी संगीता का रोते-रोते बुरा हाल है। शिवधर के दो लड़के और दो लड़कियां हैं, जबकि विजय के दो लड़के और एक लड़की है। अपने सहकर्मी की आकस्मिक मौत की खबर से विद्युत कर्मी काफी आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed