फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There was no space to keep feet even in the sleeper and AC bogies of the train

Mau News: ट्रेन के स्लीपर और एसी बोगी में भी पैर रखने की नहीं मिली जगह

Thu, 30 Jan 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
There was no space to keep feet even in the sleeper and AC bogies of the train
मऊ। बुधवार को भी रेलवे स्टेशनों पर आस्था का सैलाब देखने को मिला। मऊ जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के स्लीपर और एसी बोगी में भी पैर रखने की जगह नहीं थी। दो माह पहले से ही मुंबई और दिल्ली जाने के लिए टिकट बुक कराने वाले यात्री ट्रेन में भीड़ देखकर लौट गए।
विज्ञापन

महाकुंभ जाने की उत्सुकता ऐसी थी कि ट्रेन प्लेटफाॅर्म पर रुकते ही फुटओवर ब्रिज से नहीं बल्कि ट्रेन के नीचे और बीच से निकलते दिखे। बुधवार को मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए महाकुंभ स्पेशल सहित 13 ट्रेनें गईं।
विज्ञापन

रोडवेज पर मंगलवार की तुलना में भीड़ कम दिखी, फिर भी लोग सामान लेकर बस स्टेशन पहुंचे लेकिन बस नहीं मिलने पर लौट गए।
बॉर्डर पर वाहनों को रोका
संगम तट पर मंगलवार की रात भगदड़ के बाद से जनपद के गाजीपुर बॉर्डर पर बढुआगोदाम के पास और आजमगढ़ बॉर्डर पर मुहम्मदाबाद गोहना के उम्मनपुर के पास सभी रोडवेज बसों को रोक दिया गया। इसमें मऊ की 10 वहीं अन्य डिपो की करीब 40 बसों को रोक दिया गया। इसके अलावा निजी बसों को भी रोक दिया गया। मऊ डिपो की 64 और दोहरीघाट डिपो की 57 रोडवेज बसों में से 70 फीसदी बसें दो दिन से प्रयागराज और जौनपुर में जाम में फंसी हैं, जो बसें पहुंचीं उन्हें भी जाने की अनुमति नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेट रहीं ट्रेनें
प्रयागराज के झूंसी से चलकर गोरखपुर, बलिया जाने वाली छह महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों से बुधवार को हजारों लोग प्रयागराज से लौटे। इनमें से अधिकांश ट्रेनें लेट पहुंचीं। झूंसी से बलिया जाने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन (05166) बुधवार को अपने निर्धारित समय से 8 घंटे लेट मऊ जंक्शन पर पहुंची। झूंसी से गोरखपुर जाने वाली महाकुंभ स्पेशल (05188) दो घंटे लेट पहुंची।

31 जनवरी तक दोहरीघाट में रहेगा रूट डायवर्जन
मऊ। मौनी अमावस्या पर दोहरीघाट कस्बा में जाम न लगे इसके लिए 28 जनवरी की शाम छह बजे से ही रूट डायवर्जन लागू किया गया था। दोहरीघाट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डायवर्जन 28 जनवरी की शाम छह बजे से 31 जनवरी की शाम तक लागू रहेगा। चार पहिया, भारी वाहनों को नगर के चौहान चौक और राम नगर से फोरलेन पर गोठा बाईपास की ओर डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed