फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There was a lack of water

सूखने लगी धरती की कोख

Fri, 08 Apr 2016 12:06 AM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Fri, 08 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
There was a lack of water
पानी के लिए लाइन लगाए लोग
अत्यधिक जल दोहन और बारिश कम होने से जलस्तर तेजी से खिसकता जा रहा है। धरती की कोख इस कदर सूखने लगी है कि हैंडपंपों से लेकर नलकूपों की बारिंग फेल हो रही हैं। जनपद के बड़रांव तथा रानीपुर ब्लाक सेमी क्रिटिकल जोन के रूप में चिह्नित किए गए हैं। भूगर्भ जल स्तर को बनाए रखने के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री जल संचयन योजना का क्रियान्वयन महज खानापूर्ति बन कर रह गई है। लाखों की लागत से खोदे गए अधिकांश पोखरियों में धूल उड़ रही है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी इनमें पानी नहीं भरवाया जा सका है। 
विज्ञापन

 


कई वर्षों से सूखा पड़ने के चलते भूगर्भ जलस्तर तेजी से नीचे खिसकता जा रहा है। हालत यह है कि पिछले 10 वर्षों में जहां 70 फीट पर शुद्ध पानी मिल जाता था। अब 180 फीट बोरिंग करने पर भी शुद्ध पानी नहीं मिल रहा। वर्ष 2004 से ही कम बारिश हो रही है। पिछले दो वर्ष से सूखा पड़ रहा है। नलकूपों की बोरिंग भी फेल हो गई है। बड़रांव तथा रानीपुर ब्लाक में ज्यादा जल दोहन होने के चलते भूगर्भ जल विभाग ने इन्हें सेमी क्रिटिकल के रूप में चिह्नित किया है। सूत्रों की मानें तो शासन की ओर से बरसात के जल को संचयन करने के लिए मास्टर प्लान के नक्शे के मुताबिक मकान बनाए जाने का आदेश है। नक्शे में नए मकान में बरसात के पानी को रिचार्ज करना है, लेकिन संबंधित विभाग गंभीर नहीं है।

विज्ञापन

 

भूगर्भ विभाग के अधिकारी जिले का जलस्तर लगभग 7.5 मीटर बताकर स्थिति ठीक होने की बात कहकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
 बढुआगोदाम क्षेत्र के  रामनाथ यादव, मंडुसरी क्षेत्र के श्रीराम सिंह, मनोहर यादव, जनार्दन प्रसाद, रविंद्र वर्मा का कहना है कि भूगर्भ जल स्तर नीचे खिसकने से प्रतिवर्ष गर्मी मेें पानी के लिए गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। इस बाबत भूगर्भ जल विभाग के अवर अभियंता जैनेंद्र कुमार का कहना है कि बड़रांव तथा रानीपुर ब्लाक को सेमी क्रिटिकल के रूप में चिह्नित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed