फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There is a furore in the family due to the death of a girl injured in a road accident

सड़क हादसे में घायल युवती की मौत से परिवार में कोहराम

Wed, 12 Jan 2022 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
There is a furore in the family due to the death of a girl injured in a road accident
घोसी (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना में मार्ग दुर्घटना में 31 दिसंबर को घायल नगर के पट्टी मुहम्मद उर्फ काजीपुरा निवासी इमराना खातून (20) की लखनऊ में इलाज के दौरान बुधवार की भोर में मौत हो गई। युवती की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हंसते खेलते परिवार में अचानक युवा भाई बहन की मौत से मुहल्ले में मातम पसरा है। सड़क हादसे में इकलौते बेटे को खो देने के बाद दंपती पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के साथ ही पूरे मोहल्ले में मातम छा गया।
विज्ञापन

घोसी नगर के पट्टीमुहम्मद उर्फ काजीपुरा निवासी मुहम्मद इरशाद (22) पुत्र खलीलुर्रहमान 31 दिसम्बर 2021 को अपनी बहन इमराना खातून को उसके ससुराल से अपने घर लाने के लिए गया था। वापसी में मुहम्मदाबाद गोहना में एक कार ने टक्कर मार दिया। जिसमें मुहम्मद इरशाद की मौत हो गई थी जबकि उसकी बहन इमराना खातून जिन्दगी और मौत से जूझ रही थी। उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार की भोर में इमराना खातून ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस सड़क हादसे में अपने माता पिता के इकलौता पुत्र मुहम्मद इरशाद की भी मौत सड़क हादसे में हो गई थी। मृतकों के पिता खलीलुर्रहमान घर पर लूम चला कर परिवार का जीवन यापन करते हैं। इस घटना के बाद माँ खैरुननिशा, पिता खलीलुर्रहमान, बहन अफसाना खातून, रेहाना एवं रिजवाना खातून अपने भविष्य के प्रति सोच सोच कर परेशान हैं। इस घटना से पूरे मोहल्ले में मातम छाया हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed