फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There has been no permanent radiologist at the district hospital for the past five months.

Mau News: पांच महीने से जिला अस्पताल में नहीं है स्थायी रेडियोलॉजिस्ट

Tue, 03 Feb 2026 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
There has been no permanent radiologist at the district hospital for the past five months.
जिला अस्पताल में शासन के समुचित उपचार के दावों की पोल पिछले 5 महीनों से खुल रही है। अत्याधुनिक उपचार के दौर में जिला अस्पताल में बीते 5 माह से रेडियोलॉजिस्ट के इस्तीफे के बाद नई तैनाती नहीं हुई है।
विज्ञापन

अभी सप्ताह में महज दो दिन आजमगढ़ के अतरौलिया से डॉ. हिमांशु जायसवाल आ रहे है। सितंबर 2025 में डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी के स्थिति पर के बाद अल्ट्रासाउंड कक्ष के दोनों कमरों में ताला बंद है। मेडिको लीगल के केस में मरीजों का फिल्म पर ही जांच हो रही है।
विज्ञापन

डॉ. हिमांशु जायसवाल के आने के बाद उसकी रिपोर्ट तैयार किया जाता है। जनपद की 26 लाख की आबादी की जांच करने के लिए जिला अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट की तैनाती किया गया था। करीब पांच साल से रेडियोलाजिस्ट को लेकर कई बार जांच प्रभावित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच माह पहले डॉ. बीरेंद्र कुमार चौधरी के इस्तीफे के बाद से जांच होने के बाद भी मरीजों को रिपोर्ट मिलने में देरी हो रही है। इसका सीधा असर उपचार में देरी और मेडिको लीगल के मामलों में देरी से न्याय मिल रहा है।
रेडियोलॉजिस्ट एक विशेषज्ञ डॉक्टर होता है, जो एक्स-रे, सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड और पीईटी स्कैन जैसी इमेजिंग तकनीकों के जरिए बीमारियों का निदान और उपचार करते हैं। ये शरीर के अंदरूनी अंगों की जांच कर कैंसर, हड्डियों के टूटने, ट्यूमर और हृदय रोगों जैसी स्थितियों का पता लगाते हैं।
मेडिकोलीगल में भी रेडियोलॉजिस्ट की भूमिका

मेडिको लीगल की जांच में रेडियोलॉजिस्ट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो एक्स-रे, सीटी, और एमआरआई के माध्यम से चोट, मौत के कारण, और शरीर में बाहरी वस्तुओं की सटीक पहचान करते हैं। वे फॉरेंसिक रेडियोलॉजी से उम्र का निर्धारण, बाल शोषण, शव की पहचान में साक्ष्य प्रदान करते हैं, जो कानूनी कार्यवाही में निर्णायक साबित होते हैं।


रेडियोलाजिस्ट की तैनाती के लिए शासन को कई बार पत्र लिखा गया है। अभी जिला अस्पताल में आजमगढ़ से आने वाले चिकित्सक सप्ताह में दो दिन तैयार फाइल की रिपोर्ट तैयार कर रहे है। - डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed