फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There has been an increase in the movement in the markets due to Sahalag, increased engagement of businessmen

सहालग से बाजारों में बढ़ी चहल पहल, कारोबारियों की बढी व्यस्तता

Sun, 21 Nov 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
There has been an increase in the movement in the markets due to Sahalag, increased engagement of businessmen
सहालग का सीजन शुरू होते ही नगर सहित जिले के प्रमुख बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। सर्राफा, साड़ी कारोबार, फर्नीचर, प्लाजा सहित विभिन्न सेक्टरों के कारोबारी जो पहले अपने प्रतिष्ठानों में ग्राहकों का इंतजार करते थे। अब उन्हें काम से फुरसत नहीं मिल पा रही है। उनके चेहरे पर चमक देखी जा रही है।
विज्ञापन

नवंबर माह में सहालग शुरू होते ही नगर के सहादतपुरा, मुुंशीपुरा, चौक, सदर बाजार, गोला बाजार, सहित मुहम्मदाबादगोहना, घोसी, मधुबन, दोहरीघाट, रतनपुरा, चिरैयाकोट सहित विभिन्न बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। जिन परिवारों में शादी हैं, वह खरीदारी में जुटे हैं। कारोबार में तेजी से कारोबारियों के चेहरे पर अजीब तरह की चमक दिखने लगी हैं। बाजारों में कपड़ों, साड़ी, ज्वलेरी, इलेक्ट्रानिक, वाहन, फर्नीचर, मिठाई आदि की दुुकानों पर कारोबारियों को आर्डर मिलने लगे हैं। इससे व्यापारियों को दो वर्ष तक हुए नुकसान की भरपाई होनी शुरू हो गई है। कारोबारियों की मानें तो सहालग शुरू होने के बाद अभी लोग खुल कर पैसा खर्च नहीं कर रहे हैं इसके चलते अपेक्षाकृत बिक्री तो नहीं हो रही है। लेकिन गत वर्ष के सापेक्ष कारोबार में तेजी आई है।
विज्ञापन

इस संबंध में बर्तन कारोबारी सर्वदानंद बर्नवाल का कहना है कि सहालग के सीजन में बिक्री बढ़ी है। गत वर्ष की अपेक्षा कारोबार में सुधार होने लगा है। साड़ी कारोबारी गिरधर अग्रवाल का कहना था कि शादी का मौसम चल रहा है। कारोबार में सुधार हो रहा है। फर्नीचर कारोबारी गुलाम जीलानी बाबू भाई का कहना था कि कोरोना संक्रमण के चलते दो वर्ष तक काफी नुकसान उठाना पड़ा था। अब कारोबार में तेजी आ रही है। बाजार का रुख ऐसा ही बना रहा तो कारोबार पटरी पर आ जाएगा। प्लाजा संचालक राघवेंद्र राय शर्मा का कहना था कि कोरोना संक्रमण के चलते लगातार दो वर्ष तक बुकिंग नाम मात्र रही। लगन के समय अभी भी 70 प्रतिशत ही आर्डर मिल रहे हैं। सर्राफा कारोबारी विजय सर्राफ का कहना था कि लगन के मौसम में बिक्री अपेक्षा के अनुरुप नहीं हो रही है। लेकिन त्योहारी सीजन से कारोबार में 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed