फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There Advocate desist from judicial work

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्तागण

Fri, 18 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 18 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
There Advocate desist from judicial work
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्तागण
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री दारोगा सिंह व अधिवक्ता  सुशील सिंह सहित उनके परिवार के आठ लोगों पर सरायलखंसी थाने में दलित उत्पीड़न सहित लगे विभिन्न अन्‍य मुकदमे से गुस्साए अधिवक्ताओं ने गुरुवार को बैठक कर पुलिस की  कार्यप्रणाली की निंदा की। इस दौरान प्रस्ताव पास कर विरोध स्वरूप पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। 
विज्ञापन


संघ के पुस्तकालय भवन में हुई बैठक में दर्ज मुकदमों को फर्जी  करार देते हुए पुलिस की निंदा की। अधिवक्ताओं ने मुकदमे को खत्म करने आैर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

 

 

इस मौके पर आनंद पांडेय, तनवीर अहमद, घनश्याम सिंह, दिनेश्वर राय, सत्येंद्रनाथ राय, दिनेश सिंह, लक्ष्मीकांत यादव, जयप्रकाश यादव, हरिनंद चौहान, प्रमोद साहनी, अश्वनी सिंह, शशि प्रकाश सिंह, ऋषिकेश सिंह, जगरन्नाथ सिंह, अमरनाथ सिंह, निर्मला यादव, चंद्रशेखर राय, राजेश राय, शिवप्रसाद श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, रामकृत यादव, मानसिंह यादव, जितेंद्र पांडेय, मनोज पांडेय,अरुण यादव आदि अधिवक्ता शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दे कि सरायलखंसी थाना क्षेत्र के किन्नूपुर गांव निवासी चमेली देवी पत्नी  मूलचंद की तहरीर पर एससी एसटी ऐक्ट के अलावा बल्वा, आगजनी, छेड़खानी सहित कई  अन्य धाराओं में  दारोगा सिंह, उनके पुत्र सत्यम सिंह व शिवम सिंह, अधिवक्ता सुशील सिंह,  जयनाथ सिंह, रामलक्ष्मन सिंह, गुलाब सिंह व सत्यानंद सिंह को आरोपी बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed