फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   theft

चोरों ने घर और दूकानों को खंगाला

Mon, 15 Jun 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 15 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
theft
जनपद के तीन थाना क्षेत्रों मधुबन, सरायलखंसी और हलधरपुर में शनिवार की रात चोरों ने हाथ दिखाया। नगदी सहित लाखों के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घर के मालिकों को जानकारी होने पर उन्होंने चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी और मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दिया।
विज्ञापन



मधुबन थाना क्षेत्र के रसूलपुर आदमपुर उर्फ रामपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक ही परिवार के दो पट्टीदारों जयराम यादव और घूरा यादव के मकान में चोरी की। जयराम यादव के घर से दस हजार रुपये नगद व घूरा के घर से पंद्रह हजार रुपये और लाखों के आभूषण चुरा ले गए।
विज्ञापन



 पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रस्तीपुर निवासी रविप्रकाश तिवारी के घर को चोरों ने पूरी तरह से खंगाल डाला। शनिवार को रवि अपने परिवार के साथ खाना खाकर छत पर सोने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



खिड़की के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने बक्से में रखे 28 हजार रुपये नगदी सहित चार अंगूठी, सोने का कनफूल, नथिया, मांगटीका, मंगलसूत्र, झुमका, लगभग एक किलो चांदी के जेवर सहित मोबाइल चुरा लिया। रविप्रकाश ने भी चोरी का मुकदमा दर्ज करने के लिए सरायलखंसी थाना पुलिस को तहरीर दी है।



हलधरपुर संवाददाता के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के सेमराजपुर चट्टी पर शनिवार की रात चोरों ने तीन गुमटियों से हजारों के माल पर कर दिया। बिलासपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार, हरेंद्र की पान की गुमटी एवं बृजेश कुमार की सेमराजपुर चट्टी पर घड़ी रिपेयरिंग की गुमटी है। शनिवार की रात चोरों ने गुमटी का ताला तोड़कर हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed