फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The woman on a bail application hearing six

जमानत अर्जी पर सुनवाई छह को

Thu, 04 Aug 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 04 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
The woman on a bail application hearing six
कोर्ट
बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में जेल में निरुद्घ पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की जमानत अर्जी पर गुरुवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर चार डॉ. अजय कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। मामले में छह अगस्त शनिवार को सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की गई।
विज्ञापन


जमानत की सुनवाई को लेकर कचहरी परिसर से लेकर कोर्ट तक काफी गहमागहमी रही। शांति व्यवस्था के लिए कचहरी परिसर में सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया था।


 गुरुवार को दयाशंकर सिंह की तरफ से दाखिल अर्जी पर कोर्ट नंबर चार एडीजे डॉ. अजय कुमार ने सुनवाई की। दयाशंकर सिंह की तरफ से उनके अधिवक्ता श्रीकृष्ण सिंह, फतेहबहादुुर सिंह, सदानंद राय, सूर्यनाथ यादव व प्रदीप सिंह ने जबकि अभियोजन से सरकारी अधिवक्ता ने तर्क रखे। एडीजे ने केस डायरी का अवलोकन करने के बाद इस मामले में आगे सुनवाई करने की बात कही। साथ ही सुनवाई के लिए छह अगस्त की तिथि तय की।
विज्ञापन



हालांकि कोर्ट ने इस संबंध में विवेचनाधिकारी  सीओ नगर पंकज कुुमार सिंह से जानकारी मांगी लेकिन वो समुचित जवाब नहीं दे सके। कचहरी परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed