फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The will does not change the old lady, so she strangled her to death

वसीयत न बदल दे वृद्धा, इसलिए गला रेतकर कर दी हत्या

Mon, 26 Oct 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
The will does not change the old lady, so she strangled her to death
मऊ। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के भटकुंआ पट्टी में हुई वृद्धा की हत्या का खुलासा पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर किया। हत्या में शामिल महिला सहित तीनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार की सुबह मतलूपुर मोड़ से दबोचा। इस दौरान पता चला कि आरोपियों ने वृद्धा की हत्या इस लिए किया कि कही वो वसीयत न बदल दें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुशील घुुले ने बताया कि दक्षिणटोला पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर मतलूपुर मोड़ के पास से भट्कुआ पट्टी निवासी ननकी देवी (80) की गला रेत कर हुई हत्या के आरोपी जयराम, राजेश, जितेंद्र, लखिया देवी निवासी भटकुआ पट्टी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद किया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतका के नाम काफी संपत्ति है, जो कि उनके नाम वसीयत की गई थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मृतका का झुकाव अपने बहन के लड़के के तरफ होने लगा था। जिससे हम लोगों को लगा की वह कुछ दिनो में वसियत बदल देगी। इसलिए संपंति के लालच में हम लोगों ने उसकी हत्या का प्लान बनाकर घटना को अंजाम दिया। बताते चले कि वृद्धा आरोपियों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के तीन दिन बाद वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस की जांच में संबंधित आरोपियों का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक परमानंद मिश्र, एसआई सरफराज खां, प्रियंका यादव, संगम यादव, प्रेम कुमार यादव, प्रशांत को उत्साहवर्धन करते हुए उनके कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed