फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The way to become ROB at Bal Niketan cleared

बाल निकेतन पर आरओबी बनने का रास्ता हुआ साफ

Mon, 07 Jun 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
The way to become ROB at Bal Niketan cleared
मऊ में लंबे प्रयास के बाद शहर के बाल निकेतन पर आखिरकार आरओबी बनने का रास्ता साफ हो गया। इस क्रम में सोमवार को सेतु निगम की टीम मऊ मुख्यालय पहुंचकर सरकारी जमीन का निरीक्षण का स्थान को चिन्हित की। साथ ही नापी का कार्य मंगलवार को करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंची सेतु निगम की टीम में सहायक अभियंता उप्र राज्य सेतू निगम एमएस शाहा के साथ अन्य लोग शामिल थे। इस दौरान राजस्व कर्मचारियों को भी मौके पर बुलाया गया था। इस दौरान टीम ने स्थान को चिन्ह्ति किया। एमएस शाहा के अनुसार बाल निकेतन पर ओवर ब्रिज बनाने की जिम्मेदारी सेतु निगम को सौपी गई है। बोले फोर लेन उपगामी सेतु निर्माण के लिए जमीन कितना है, जमीन को चिन्ह्ति करने के बाद उसकी नापी कर आगड़न तैयार किया जाएगा। इस आगड़न को स्वीकृत होने के लिए शासन को भेजा जाएगा। जैसे ही शासन से आगणन पास होगा यानि धन की स्वीकृति हुई काम शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल मंगलवार को जमीन की पैमाईश का कार्य होगा।
विज्ञापन

उसके बाद तय किया जाएगा कि उपरगामी सेतु के निर्माण के लिए क्या क्या किया जा सकता है। प्रथम दृष्टया रोजा मुहल्ले से शुरू होकर यह सेतु बाल निकेतन क्रॉसिंग पर दो भागों में बंट जाएगा। इसमें से एक भाग ढेकुलिया घाट की तरफ तथा दूसरा भाग शहर की तरफ जाएगा। जबकि बाल निकेतन की तरफ से एक ही रास्ता रहेगा। उपरगामी सेतु के लिए नापी होने से शहरवासियों में काफी खुशी थी, क्योंकि उन्हे जाम से मुक्ति मिलेगी, लेकिन वही जो सरकारी जमीन पर कब्जा किए है वो काफी परेशान दिखे। फिलहाल पूर्व में नापी के बाद 200 से अधिक लोगों को नोटिस जारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed