फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The wall collapsed as soon as the door was opened, the daughter died, the father is serious.

Mau News: दरवाजा खोलते ही गिरी दीवार, बेटी की माैत, पिता गंभीर

Tue, 30 Sep 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The wall collapsed as soon as the door was opened, the daughter died, the father is serious.
द​क्षिणटोला थाना क्षेत्र के हमीनपुरा में गिरी निर्माणाधीन दीवार।स्रोत-सोशल मीडिया
मऊ। दक्षिण टोला क्षेत्र के हमीनपुरा में मकान के बरामदे की दीवार गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जबकि हादसे में पिता घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जबकि बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

नगर के हसन भरवा सानी निवासी हाफिज शकील कमर ने बताया कि सोमवार शाम भाई अनीश अहमद कमर अपनी दस वर्षीय बेटी अजका कमर को लेकर भटकुवां पट्टी (हमीनपुर) को लेकर अहाते में आया हुआ था। दरवाजा खोलते ही बरामदे के दीवार का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इसमें पिता पुत्री दब गए।
विज्ञापन

सूचना पर आस-पास के लोगों ने दोनों को बाहर निकला लेकिन आजका की मौत हो गई थी। पिता अनीश की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बाबत एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है मामला संज्ञान में है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed