फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The trolley transformer kept on the road is inviting an accident

Mau News: हादसे को दावत दे रहा रोड पर रखा ट्राॅली ट्रांसफाॅर्मर

Thu, 16 Jan 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The trolley transformer kept on the road is inviting an accident
घोसी। नगर के मदापुर समसपुर से कादीपुर को जाने वाली सड़क पर लगा ट्राॅली ट्रांसफाॅर्मर हादसे को आमंत्रण दे रहा है। लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को पत्र देकर शिकायत की, लेकिन समस्या का कोई समाधान नही हुआ। घोसी नगर के मदापुर समसपुर से कादीपुर को को जाने वाली सड़क पर बैसवाड़ा के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर एक माह पूर्व जल गया था। जिसके वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्राॅली ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया गया, जो सड़क के बीच में स्थित है। जिससे लोगोें को जान जोखिम में डालकर आना जाना पड़ रहा है। इस संबंध में कस्बा के सरफराज अहमद, रुआब खान, एकबाल, रफी अहमद ने बताया कि विद्युत निगम के आला अधिकारियाें को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन ट्रांसफाॅर्मर को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया जा सका है। एसडीओ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। जांच पड़ताल कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed