फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The three-day strike to mobilize staff

तीन दिनी हड़ताल के लिए कर्मचारी लामबंद

Wed, 03 Aug 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 03 Aug 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
The three-day strike to mobilize staff
विकास भवन सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में मौजूद कर्मचारी - फोटो : मऊ
विभिन्न लंबित मांगों को लेकर  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर 10 से 12 अगस्त तक तीन दिवसीय प्रदेश व्यापी आंदोलन की सफलता के लिए प्रांतीय नेताओं ने बुधवार को जनपद का दौरा किया। कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए कर्मचारियों को लामबंद करने का प्रयास किया ।
विज्ञापन


  विकास भवन में बैठक कर हड़ताल की सफलता के लिए तन मन से जुट ने का आह्वान किया। बैठक में राज्स कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर हरि किशोर तिवारी ने कहा कि छठवें वेतन आयोग की सिफारिशों में रह गई कई विभागों के कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए  प्रदेश सरकार ने रिजवी कमेटी का गठन किया था। रिजवी कमेटी की संस्तुतियों के अनुपालन के लिए लिए सरकार के प्रतिनिधियों और परिषद के नेताओं से कई बार की वार्ताओं में बनी सहमति के आधार पर लिए गए निर्णयों को भी लागू नहीं किया गया । सरकार ने इसके लिए शासनादेश ही जारी नहीं किया।  इससे 27 संवर्गों के कर्मचारियों की समस्याएं जस की तस हैं।
विज्ञापन


सरकार ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य 15 मांगों पर सहमति बनाया लेकिन उसे लागू नहीं कराया। प्रांतीय अध्यक्ष ने कर्मचारियों का आह्वान किया कि अबकी बार परिषद और अन्य संबद्ध संगठनों के आह्वान पर 10, 11 और 12 को        प्रस्तावित प्रदेश व्यापी तीन दिवसीय आंदोलन की सफलता के लिए कमर कस लें।   उन्होंने कहा कि यदि इस प्रस्तावित हड़ताल के बाद भी सरकार ने अपनी तंद्रा नहीं तोड़ी तो  आगे निर्णायक संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी।   संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में  मंडलीय मंत्री वेद प्रकाश पांडेय , गन्ना पर्यवेक्षक संघ के मनेेज कुमार राय , उप मंत्री ब्रह्मचारी राय , राजेश कुमार पीएन सिंह , तरुण कुमार शांडिल्य , विनोद कुमार हरिश्चंद चौबे , शरद सिंह , शैलेश सिंह , दिनेश यादव, दिनेश, अविनाश , आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed