फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The temperature in the district reached 42 degrees, scorching hot winds

Mau News: जिले में 42 डिग्री पहुंचा पारा गर्म हवाओं ने झुलसाया

Sun, 27 Apr 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The temperature in the district reached 42 degrees, scorching hot winds
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में भीषण गर्मी का कहर अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखी।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को सुबह आठ बजे से ही बदन झुलसा देने वाली गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम चार आने तक लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर किया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा की स्थिति रही। लोग सिर, मुंह को कपड़ों से ढककर बाहर निकले।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 14 प्रतिशत रही। जबकि 11 किमी की रफ्तार से हवा चली। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो गर्म हवाओं के चलने से शरीर में पानी की कमी होने का अंदेशा बना रहता है। यही नहीं हीट स्ट्रोक की संभावनाएं भी बढ़ जाती है। आंखों की बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। चिकित्सक ऐसे मौसम में धूप व लू से बचने और बार-बार पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि लू से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। गर्मी में नियमित अंतराल पर आराम करने और छायादार स्थान पर रहने की सलाह दी। साथ ही ओआरएस और नीबू पानी पीना लाभदायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed