फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The Tamsa bridge on the Ghosi road was jammed for two hours, leaving people stranded.

Mau News: घोसी मार्ग के तमसा पुल पर दो घंटे तक लगा जाम, घंटों फंसे रहे लोग

Wed, 29 Apr 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The Tamsa bridge on the Ghosi road was jammed for two hours, leaving people stranded.
मुहम्मदाबाद गोहना- घोसी मार्ग पर तमसा नदी पुल पर लगा लंबा जाम।संवाद
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के घोसी मार्ग स्थित तमसा नदी पुल पर प्रतिदिन शाम के समय जाम लगने से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की शाम लगभग दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

लगन के मौसम में वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटवाया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मार्ग पर तमसा नदी पुल संकरा होने के कारण मांगलिक कार्यक्रमों के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे इन दिनों प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है। सोमवार को शाम लगभग 6 बजे से 8 बजे तक कैलेंडर तिराहे से लेकर भातकोल बाजार तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगन के मौसम में बारातियों के वाहन भी जाम में फंसे रहे। लोगों का कहना है कि अतरारी चुंगी पर बने पुलिस बूथ पर कभी भी पुलिस की तैनाती नहीं रहती, जिससे सवारी वाहन आड़े-तिरछे खड़े हो जाते हैं और जाम की समस्या बढ़ जाती है।
मांगलिक कार्यक्रमों के चलते बड़ी संख्या में वाहनों के आने से तमसा नदी पुल पर गाड़ियां संकरा होने के कारण फंस जाती हैं, जिससे लंबा जाम लग जाता है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जाम लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित कर जाम खत्म कराया। भीम कुमार, अमरनाथ चौहान, धर्म सिंह, अमर सिंह, मनोज कुमार और सुरेश प्रसाद का कहना है कि इस समय मांगलिक कार्यक्रमों के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है, लेकिन पुलिस बूथ पर तैनाती न होने से समस्या बढ़ रही है।

इस बाबत सीओ शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि इस समय पुलिसकर्मियों की ड्यूटी परीक्षा सहित अन्य जगहों पर लगी होने के कारण पुलिस बूथ पर तैनाती नहीं हो पाती है। सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी से लौट आए हैं और अब पुलिस बूथ पर तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed