फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The student of the madrassa throat murder

मदरसा के छात्र की गला कस कर हत्या

Thu, 14 Jun 2018 12:33 AM IST
mau
mau Updated Thu, 14 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
The student of the madrassa throat murder
कुर्थीजाफरपुर गांव स्थित बांसा मोहल्ले में मृत ओबैदुल्ला के परिजनों को हत्यारों की गिरफ़्तारी का आश्वासन देते एसपी ललित कुमार सिंह। - फोटो : mau
थाना क्षेत्र के पूरा मारूफ के मोहल्ला बासा निवासी किशोर की मंगलवार को हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी हत्या कार्टन पैक करने वाली रस्सी से गला कस कर की गई थी। लाश चार साल से बंद पड़े एक ईंट भट्ठे के पास मिली। हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी शव के पास पड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी  ललित कुमार सिंह ने भी मौका मुआयना किया। मदरसे में कक्षा सात में पढ़ रहा किशोर अपने एक साथी के साथ मंगलवार की सुबह घूमने निकला था। परिजनों ने दोस्त के साथ एक अन्य अज्ञात के खिलाफ पुलिस का तहरीर दी है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पूरा मारूफ के मोहल्ला बासा निवासी उबैदुल्लाह(17) पुत्र इरशाद अहमद मंगलवार सुबह 10 बजे अपने घर से दोस्त के साथ निकला था। लेकिन वह पूरे दिन घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को काफी चिंता हुई। परिवार वालों ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजनों ने इस की सूचना पुलिस को दी। मंगलवार की रात11 बजे किसी की सूचना पर चार साल से बंद पड़े कुर्थीजाफरपुर स्थित एक भट्टे पर पुलिस पहुंची तो वहां किशोर की लाश पड़ी मिली। परिजनों ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर शंका जाहिर करते हुए पुलिस को बताया कि एक  दिन पहले भी वही युवक ओबैदुल्लाह को बहला-फुसलाकर भट्ठे पर ले गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह ओबेदुल्ला फिर गायब हो गया। देर रात उसकी लाश पाई गई। उसकी हत्या कार्टून पैक करने वाली रस्सी से गला कसकर की गई थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद कर ली। परिजनों ने उस आरोपी तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम को निर्देश दिया है। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीओ घोसी अनिल कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed