फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The sky is covered with fog, shivering due to melting

Mau News: कोहरे से पटा रहा आसमान, गलन से कंपकंपी

Tue, 16 Jan 2024 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
The sky is covered with fog, shivering due to melting
मऊ। ठंड और गलन से जनजीवन प्रभावित रहा। रात से ही आसमान कोहरे से पटा रहा। गलन ऐसी कि राहत पाने के लिए लोगों को हथेलियां रगड़नी पड़ी। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

सुबह सात बजे तक कोहरा छाए रहने से लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा। कई ट्रेेनोंं के विलंब से चलने की वजह से प्लेटफार्म पर लोग कांपते नजर आए। अपराह्न बाद तक धूप न निकलने से लोगों को ठिठुरते देखा गया। प्रशासन की ओर से अलाव जलाने में सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

शीतलहर का कहर जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सोमवार की रात से कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। सुबह सात बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इस बीच जनजीवन पर मौसम के बदलाव का व्यापक असर नजर आया। लोग अपने घरों से देर से निकले। अपराह्न बाद तक धूप न निकलने से लोगों को जहां तहां कांपते देखा गया। कोहरे के चलते सुबह छह बजे जिले के प्रमुख मार्गों पर सन्नाटे की स्थिति रही। कुछ वाहन गुजर भी रहे थे तो रेंगते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को तापमान पर नजर डाली जाए तो अधिकतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा। पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। सोमवार को अधिकतम पारा 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे के चलते भोर मेंं चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से महानगरोंं की ओर जाने वाले लोगों को मुश्किलोंं का सामना करना पड़ा।

ट्रेनों के विलंब से चलने की वजह से प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियोंं के लिए एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा था। घना कोहरा होने से बसों और ट्रेनों की गति धीमी होने से लोग निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके बाद भी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने का काम कागज पर ही चल रहा है।


16 जनवरी 2024
अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस

16 जनवरी 2023
अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस

16 जनवरी 2022

अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस

16जनवरी 2021

अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस

16 जनवरी 2020

अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस

16 जनवरी 2019

अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed