{"_id":"4f4a0c59f5017628d2bcdb558bc2746e","slug":"the-second-phase-of-the-electoral-noise-stoped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वितीय चरण का चुनावी शोर थमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वितीय चरण का चुनावी शोर थमा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में एक दिसंबर को ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए होने वाले मतदान के लिए चुनावी शोर रविवार से थम गया।
प्रत्याशी डोर टू डोर जाकर अनुनय विनय में लग गए हैं। सोमवार का दिन उनके लिए आखिरी दिन है। सोमवार को ही सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। वहीं पहले चरण में एक दो जगहों पर हुए हंगामे से प्रशासन अलर्ट है। मतदान सकुशल संपन्न कराने को लेकर रविवार को जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक ली।
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पुलिस लाईन सभाकक्ष में संपन्न हुई बैठक में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बूथों का निरीक्षण कर लें।
शांतिपूर्ण एवं निष्पक्षता के साथ चुनाव संपन्न करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। बूथों पर यह भी सुनिश्चित कर लें कि कोई भी एजेंट मोबाइल फोन न लेकर जाए।
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों को रवाना करने की तैयारी की भी उन्होंने समीक्षा की। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिव प्रसाद उपाध्याय द्वारा बताया गया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में पुलिस उपलब्ध है।
बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल के अलावा क्लस्टर मोबाइल टीमों की तैनाती की गई है। हर बूथ पर पांच मिनट के अंतराल पर टीमें पहुंचती रहेंगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी, अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त सीओ सहित थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।