फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The roofs of the houses have become a den for monkeys, they have injured 5 children in 3 months

Mau News: बंदरों का अड्डा बनीं मकान के छतें, 3 महीने में 5 बच्चों को कर चुके हैं जख्मी

Sat, 23 Aug 2025 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The roofs of the houses have become a den for monkeys, they have injured 5 children in 3 months
मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत मोहल्ला जमीन बरामदपुर में लोगों के घरों के ऊपर बंदरों का आतंक।संवा
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के लोग बंदरों के उत्पात से परेशान हैं। पेड़ के बाद अब मकान की छत उनके अड्डे बन गए हैं। बीते एक साल से लोग छत पर जाने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

बीते तीन माह में बंदर पांच बच्चों को जख्मी कर चुके हैं। नगरवासियों की शिकायत पर वन विभाग की जिम्मेदारी बताकर टाल दिया जाता है। नगर पंचायत के श्याम नारायण, बृज नारायण, रामलाल, अजय कुमार, अशोक कुमार, जगत नारायण, राज नारायण, अनंत, अशोक कुमार, राजेश, इब्राहिम अंसार आदि लोगों ने बताया कि
विज्ञापन

मोहल्ला जमीन बरामदपुर, अंसार नगर, कैलेंडर तिराहा, विजय स्तंभ चौक स्थित मकानों की छत, ब्लॉक संसाधन केंद्र और स्कूलों के छत बंदरों का अड्डा बन चुके हैं। भागने पर बंदरों का झुंड काटने के लिए दौड़ा लेता है। अपने ही मकान की छत पर कपड़ा सुखाने और गर्मी के समय रात में टहलना बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे बच्चे स्कूल से आने के बाद खेलने के लिए घर से बाहर नहीं निकलते हैं। जमीन बरामदपुर और अंसार नगर में घरों में घुसकर खाने पीने का सामान नष्ट कर देते हैं। यदि किसी ने छत पर कपड़ा फैला दिया तो से फाड़ देते हैं। कैलेंडर तिराहे और विजय स्तंभ चौक पर फल और सब्जी दुकानदार भी परेशान हो चुके हैं। बिजली के तारों पर झूलने से घंटों घर की बिजली बाधित रहती है।

अधिशासी अधिकारी देवेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बंदरों के उत्पात से लोगों की परेशानी बढ़ी है। इसके लिए वन विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed