{"_id":"614f609a8ebc3e05894c200a","slug":"the-purpose-of-the-authority-is-to-provide-legal-services-to-the-last-person-of-the-society-adj-buddhisagar-mishra-mau-news-vns613712351","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक सेवाए देना - एडीजे बुद्धिसागर मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक सेवाए देना - एडीजे बुद्धिसागर मिश्र
विज्ञापन
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जगरूप यादव विधि महाविद्यालय एवं फार्मेसी अदरी इंदारा के परिसर में 75वीं आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर अपर जिला जज बुद्धि सागर मिश्रा की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर जिला जज बुद्धि सागर मिश्र ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक सेवाए देना है। इसके लिए प्राधिकरण हमेशा तत्पर रहता है। न्यायमूर्ति भगवती शरण की परिकल्पना आज साकार हो रही है। इस लिए सेवा का जो भाव है उसके उत्साह में कमी नहीं आनी चाहिए।
सीजेएम फर्रुख ईनाम सिद्दीकी ने विधिक सेवा प्राधिकरण के के उद्देश्यों के बावत जानकारी देते हुए बताया कि सभी को अपने अधिकारों और दायित्वों के बारे मे जानकारी होनी चाहिए। कहा कि कानून मे लंबी प्रक्रिया होने के कारण मामलों के निस्तारण मे विलंब होता है। उन्होंने लोगों से सुलह समझौता के आधार पर मुकदमों के निस्तारण पर बल दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि समाज में सबसे निचले वर्ग को कानून की जानकारी देना और उन्हें विधिक सहायता उपलब्ध कराना प्राधिकरण का उद्देश्य है। इस दौरान उन्होंने प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे मे लोगों को जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय की ओर से सभी न्यायिक अधिकारियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वही न्यायिक अधिकारियों ने विद्यालय के टापर छात्र सौरभ मणि एवं अखंड प्रताप सिंह को सम्मानित किया। उक्त अवसर पर जगरूप यादव स्मारक महाविद्यालय के प्रबंधक रामविलास यादव, नीरज यादव,अधिवक्ता हरिद्वार राय,विनोद कुमार सिंह, नागेेंद्र राय सहित काफी संख्या छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन अनिल कुमार मिश्र एडवोकेट ने किया।