फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The proposals for parks on three ghats are in the files for three years

Mau News: तीन साल से फाइलों की कोख में हैं तीन घाटों पर पार्क के प्रस्ताव

Thu, 01 Aug 2024 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
The proposals for parks on three ghats are in the files for three years
नगर पालिका की ओर से तमसा नदी तट पर बनाए जाने वाले तीन पार्कों का प्रस्ताव तीन साल बीतने पर भी कागजों में है। इन प्रस्तावों को लेकर न तो स्वीकृति मिली और न ही इन फाइलों पर किसी की नजर पड़ रही है। हालात ये है कि नगर क्षेत्र के साढ़े तीन लाख की आबादी पर नगर के बीचोबीच एक भी पार्क नहीं है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने तीन साल पहले बोर्ड की बैठक में नगर क्षेत्र के सुंदरीकरण को लेकर तमसा नदी पर भीटी पुल के पास विसर्जन घाट, हनुमान घाट और मड़ैया घाट को विकसित कर पार्क में तब्दील करने की योजना तैयार की थी। विभागीय सूत्रों की माने तो विसर्जन घाट पर 156.72 लाख रुपये, हनुमान घाट पर 127.34 लाख तथा मड़ैया घाट को 176.42 लाख रुपये से विकसित करना की योजना तैयार की गई थी। फाइलों से अगर यह योजना धरातल पर उतरती तो इन घाटों के निर्माण से जहां इन घाटों से सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलता तो वहीं नगरवासियों को पिकनिक स्पॉट के रूप में तीन नई जगह की सुविधा मिलती। लेकिन तीन साल से अधिक समय बीतने के बाद भी इन तीनों जगहों पर कोई कार्य शुरू होना दूर इनके प्रस्तावों पर चर्चा तक नहीं हुई है। हालात यह है कि अभी तक इस पर कोई कवायद भी शुरू नहीं हुई। ऐसी ही स्थिति नगर पालिका द्वारा नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में तालाब बेस्ड थीम पार्क की है। बजट के अभाव में पांच वर्ष से अधिक समय से बन रहा यह पार्क अब तक केवल 20 फीसदी ही बन सका है।
विज्ञापन

बनता तो प्राकृतिक छटा का लेते आनंद

नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित पार्कों को बनाया गया होता तो तमसा नदी के किनारे पार्क बनने पर नगरवासी प्राकृतिक छटा का आनंद ले पाते। साथ ही लोग प्रदूषित नदी को साफ करने को लेकर भी जागरूक होते। लेकिन बोर्ड बैठक में सिर्फ प्रस्ताव ही बन सका इस पर कार्य होना तो दूर की कौड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव को स्वीकृति नही मिली थी, दुबारा इस प्रस्ताव को बनाकर भेजा गया हैं, उम्मीद है की जल्द ही इसको स्वीकृत कर इसकी मंजूरी मिल जाएगी।-दिनेश कुमार, ईओ नगर पालिका, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed