फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The poll of the claims of the municipality is opening the situation of the localities

मुहल्लों की स्थिति खोल रही नगर पालिका के दावों की पोल

Sun, 21 Nov 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
The poll of the claims of the municipality is opening the situation of the localities
नगर के विभिन्न मुहल्लों में जन सुविधाओं का अभाव है। मुहल्लों की स्थिति ने ेनगर पालिका के विकास के दावों की पोल खोलकर रख दी है। स्थिति यह है कि नालियां चोक हैं, नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। इतना ही नहीं मुहल्ले की सड़कें कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हैं। इससे आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 मुंशीपुरा पेट्रोल पंप के पीछे की स्थिति काफी दयनीय है। जन सुविधाओं के नाम पर मुहल्ले में नगर पालिका महज कोरम ही पूरा कर रहा है। मुहल्ले में नालियां कई वर्ष से चोक हैं। नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों को गंदगी और बजबजाती नालियों के बीच रहने के विवश होना पड़ रहा है। मुहल्ले में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था न होने से चहुंओर गंदगी का आलम है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मुहल्ले में सफाई के नाम पर खाना पूर्ति ही करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय निवासी रोहित भारद्वाज का कहना है कि कई बार मुहल्ले की समस्याओं को लेकर नगर पालिका से शिकायत भी की गई, लेकिन समस्याओं के निस्तारण के क्रम में नगर पालिका कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। कृष्ण मुरारी का कहना है कि वर्षों से मुहल्ले में जल निकासी की समस्या बनी हुई है। स्थिति यह है कि नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। कई बार नालियों का पानी उल्टा घरों में घुस जाता है। कृष्णा का कहना है कि जल जमाव और गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या तो बढ़ी है लोगों में संक्रामक और मच्छर जनित रोगों के फैलने का खतरा भी बढ़ा है। अभिषेक का कहना है कि नगर पालिका की उदासीनता के कारण मुहल्ले में लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed