फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The police remained vigilant during the entire detention, every person who passed on the barrier was investigated

संपूर्ण बंदी के दौरान मुस्तैद रही पुलिस, बैरियर पर गुजरने वालो हर शख्स की हुई जांच

Sun, 12 Jul 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
The police remained vigilant during the entire detention, every person who passed on the barrier was investigated
मऊ। प्रदेश सरकार की तरफ से जिले में चल रही संपूर्ण बंदी दूसरे दिन रविवार को भी जारी रही। रविवार को सुबह से पूरे शहर सहित ग्रामीण इलाकों की बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। छोटी बड़ी दुकानें बंद रही। सड़कों पर इक्का दुक्का ही लोग चलते नजर आए। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिले में बैरियरों पर पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस बैरियर से गुजरने वाले हर व्यक्ति को रोककर पूछताछ करती रही।
विज्ञापन

प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शासन की तरफ से लागू 55 घंटे की संपूर्ण बंदी जिले में दूसरे दिन भी जारी रही। रविवार को नगर के गाजीपुर तिराहा, मिर्जाहादीपुरा से लेकर बढुआगोदाम, बलिया मोड़ तक सन्नाटा पसरा रहा। लोग-अपने-अपने घरों में कैद रहे। मेडिकल स्टोर को छोड़ सभी दुकानें बंद रही। संपूर्ण बंदी का जायजा लेने के लिए पुलिस के अधिकारी चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन

घोसी: घोसी नगर के साथ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में संपूर्ण बंदी का पालन सख्ती से कराया गया। नगर सहित प्रमुख बाजारों,चट्टी पर नाम मात्र लोगों का आना जाना रहा। बंदी का पालन कराने के लिए एसडीएम आशुतोष राय, प्रभारी कोतवाल अनिल द्विवेदी सहित अन्य कर्मचारी व अधिकारी चक्रमण करते रहे। 55 घंटे के संपूर्ण बंदी के दूसरे दिन प्रभारी कोतवाल अनिल द्विवेदी घोसी कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चक्रमण करते रहे। पूरी बाजार ही वीरान सी दिखायी दे रही थीं। घोसी नगर सहित आस पास की दुकानें बंद रहने से लोगों को आवश्यक सेवाओं के लिए असुविधा का सामना करना पड़ा । लोगों में भय व्याप्त था सरकार पुन: लंबे समय तक संपूर्ण बंदी न कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिरैयाकोट: कोरोना संक्रामण मद्देनजर सरकार की तरफ से बंदी के दूसरे दिन रविवार को चिरैयाकोट कस्बा सहित रायपुर, सरसेना, सुल्तानीपुर सिरसा, करमी तियूबेल, तकिया बाजार सहित विभिन्न बाजारों में संपूर्ण बंदी का असर रहा। लोग अपने घरों में कैद रहे। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जनपद की सीमा पर लगाए गए बैरियर पर बैरियरों पर पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस बैरियर से गुजरने वाले हर व्यक्ति को रोककर पूछताछ करती रही।
दोहरीघाट: प्रदेश सरकार की तरफ से 55 घंटे के संपूर्ण बंदी के दूसरे दिन रविवार को कस्बा सहित आसपास क्षेत्रो में सन्नाटा पसरा रहा। केवल मेडिकल की दुकानों के अलावा सभी दुकाने बंद रही। पुलिस के जवान क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। बाजारों में कई लोगों को बिना मास्क के ही घूमते देखा गया।
पिपरीडीह: प्रदेश सरकार की तरफ से 55 घंटे के संपूर्ण बंदी के दूसरे दिन रविवार को क्षेत्र के उस्मानपुर, पिपरीडीह, रैकवारडीह सहित विभिन्न बाजारों में दुकानें बंद रही। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

रानीपुर: प्रदेश सरकार की तरफ से चल रहा संपूर्ण बंदी का असर दूसरे रविवार को दिखा। क्षेत्र के खुरहट, पलिया, काझा, रानीपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों की बाजारों में दुकानें बंद रही। सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed