फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The police of Hazratganj police station of Lucknow reached Mau

लखनऊ के हजरतगंज थाने की पुलिस मऊ पहुंची

Fri, 06 May 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The police of Hazratganj police station of Lucknow reached Mau
मऊ। जनपद के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में अधिकारियों व कर्मचारी की मिलीभगत से फर्जी मदरसे को अनुदान पर देने के मामले में दर्ज एफआइआर के बाद लखनऊ के हजरतगंज थाने की पुलिस यहां जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंची। पुलिस ने इसके पूर्व मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के मीरपुर रहीमाबाद गांव में मदरसा इस्लमियां शफीनतुल हेदाया में जाकर लोगों के बयान लिए। मदरसा इस्लमियां शफीनतुल हेदाया को फर्जी अभिलेखों के आधार पर मान्यता दी गई थी। मान्यता में लगाए गए भू-अभिलेख खतरा खतौनी आदि भी फर्जी है। इस मदरसे को 2013 में अनुदान पर लिया गया था। उस समय भी इस मदरसे के पत्रावली की जांच की गई थी। जांच के समय तत्कालीन रजिस्ट्रार मो. तारिक ने मदरसे को अनुदान पर लेने से इंकार कर दिया था। इसकी फाइल निरस्त कर दी गई थी। इसकी शिकायत आजमगढ़ जनपद के रसूलपुर निवासी अमजद हुसैन एवं आजमगढ़ के ही रमेश द्विवेदी एडवोकेट ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मऊ से की थी। इनकी शिकायत पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने जब जांच की तो सारा मामला सामने आ गया था। कार्यालय के अभिलेखों की जांच पड़ताल और मदरसा का स्थलीय निरीक्षण और कर्मचारियों के बयान लेकर पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed