फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   the plan free to sujeet failed

पेशी से सुजीत को छुड़ाने का प्रयास फेल

Fri, 02 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 02 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
 रामपुर जिला जेल में बंद शातिर अपराधी सुजीत सिंह उर्फ  बुढवा के दो शूटरों को पुलिस ने बुधवार की शाम को हल्की मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश असलहे से लैस होकर पेशी पर सुजीत सिंह उर्फ बुढ़वा को छुड़ाने के लिए उसके पीछे लगे थे।  पकड़े गए बदमाशों के पास से 32 बोर की पिस्टल,  315 बोर का तमंचा ,1 मैग्जीन , 5 जिंदा  कारतूस और लूट की दो मोटर साइकिल बरामद हुई। इसका खुलासा गुरुवार को चिरैयाकोट की पुलिस ने थाने पर किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चिरैयाकोट निवासी सुजीत सिंह उर्फ बुढवा रामपुर जिला जेल से  गाजीपुर जिला न्यायलय में पेशी पर बुधवार को  लाया गया था।  वह न्यायलय में पेश  होने के बाद रामपुर जिला जेल वापस जा रहा था । मुखबिर से सूचना मिली कि सुजीत सिंह को उसके साथी चिरैयाकोट रामनवल सिंह पीजी कॉलेज के पास  पुलिस पर फायर कर उसे छुड़ाने वाले हैं। सूचना पाकर स्वाट टीम एवं चिरैयाकोट पुलिस ने विद्यालय पर पहुंच गई। कुछ  ही देर बाद दो मोटर साइकिल पर चार लोग आते दिखायी दिए।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने उन्हें  रोकने का प्रयास किया तो बदमाश उन पर फायर कर भागने लगे। पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया।  दोनों बाइकों पर पीछे बैठे बदमाश भागने में सफल हो गए। पकड़े गए बदमाश सूर्यास दुबे पुत्र राजेश  दुबे निवासी बांसगांव थाना तरवां जनपद आजमगढ़ तथा अरविंद यादव पुत्र कन्हैया यादव निवासी चिरैयाकोट थाना का है। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि बाइंक से भागने वाले बदमाशों में सुजीत सिंह का भाई सुधीर सिंह पुत्र कमलेश सिंह  और उसका पिता कमलेश सिंह अल्देमऊ थाना चिरैयाकोट के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed