फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The place of Guru is higher than God: Dr. Manish Rai

गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा ः डॉ. मनीष राय

Sun, 05 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
The place of Guru is higher than God: Dr. Manish Rai
मऊ। जिले के बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल लाड़नपुर कोपागंज के सभागार में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र परमाल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. मनीष कुमार राय ने गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा है। नगर स्थित चद्रा पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य केसी पीटर ने सभी शिक्षकों के साथ केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रबंधक विजय बहादुर पाल ने शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में बताया। इस दिन शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय की उप्रधानाचार्या सविजा पीटर, कंचन सिंह आदि शामिल रहे। इसी क्रम में शिक्षक दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर मऊ में कार्यरत अध्यापकों अरुण मौर्य, बृजेश यादव, सरफ़राज अहमद ,ज्ञान प्रकाश मिश्र, सतानंद सिंह ,रामेश्वर त्रिपाठी, अशोक मिश्र सहित 51 अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिले में कोरोना नियंत्रण के लिए लगे अध्यापको की जमकर सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि त्योहार, सार्वजनिक अवकाश एवं साप्ताहिक अवकाश में आप लोगों द्वारा कंट्रोल रूम में सेवा करना अपने आप में एक महत्वपूर्ण कार्य है। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह आदि रहे। संचालन बृजेश यादव ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमिला संवाददाता के अनुसार शिक्षक दिवस के अवसर पर रविवार को पवनी जनकल्याण महासभा लोकतंत्र जन आशीर्वाद जनसभा का आयोजन बसारथपुर( गोठा) में हुआ।शिक्षक दिवस को मनाने के उद्देश्य की विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। इस मौके पर मधुरानी शर्मा, फुलबदन सिंह पटेल आदि रहे।

घोसी: नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। अमरजीत सिंह पीजी कॉलेज सोनाडीह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली पर प्रधानाध्यापक डॉ रामबिलास भारती के नेतृत्व में शिक्षकों व बच्चों ने डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed