फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The picture of the whole country in Premchand's literature

प्रेमचंद के साहित्य में पूरे देश की तस्वीर

Mon, 22 Aug 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The picture of the whole country in Premchand's literature
सर्वोदय इंटर कालेज घोसी में मुंशी प्रेमचंद्र पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते पूर्व जिला विद्या - फोटो : MAU
घोसी। सरकारीकरण आंदोलन मंच की ओर से रविवार की देर शाम सर्वोदय इंटर कॉलेज परिसर में हिंदी साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि मुुंशी प्रेेेमचंद के साहित्य में पूरे देश की तस्वरी नजर आती है। ‘वर्तमान परिवेश में कलम के सिपाही मुंशी प्रेमचंद के विचारों का महत्व’ विषयक गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. शिवचंद राम ने कहा कि मुंशीप्रेमचंद का साहित्य ऐसा साहित्य है जिसमें पूरे भारत वर्ष की तस्वीर मिलती है। उनकी कहानी बड़े घर की बेटी, ईदगाह, पंच परमेश्वर, नमक का दरोगा हो या उपन्यास गोदान, पढ़ने वाले के दिल को छू जाता है। उनका साहित्य एक दर्शन है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि बापू स्मारक इंटर कॉलेज दरगाह के प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, डॉ रामबिलास भारती ने कहा कि मुंशी जी का साहित्य मर्मस्पर्शी है। साहित्यकार डॉ. जयप्रकाश राय धूमकेतु ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद का साहित्य आज भी उतना ही सार्थक है जितना उस समय था। वह जो लिखते थे उसी के अनुसार आचरण करते थे। उनकी कहानियों में हमेशा संदेश रहता है। गोष्ठी में डॉ. बाबू राम पाल, प्रेमचंद कौशल, मरछूराम प्रजापति, स्वामीनाथ राय, डॉ. मुशीर अहमद, अरविंद कुमार पांडेय, डॉ. अजीत सिंह, फखरे आलम खान ने भी विचार रखे। इस दौरान हाजी गुफरान, विनय कुमार शर्मा, संगीता यादव, इरफान आतिश, पल्लवी कुमारी, नीरज कुमार, रामप्रवेश विश्वकर्मा, संजय यादव, भरत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed