कोपागंज। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा भदसा मानोपुर छावनी में स्थित लाहौर बस्ती के निवासी आज तक सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। इस बस्ती में नहीं जाने का रास्ते का निर्माण हुआ है और नहीं किसी को वृद्धा पेंशन ,विकलांग पेंशन ,आवास शौचालय आदि योजनाओ से दूर रखा हुआ है। किसी प्रकार सड़कों पर करतब दिखाकर अपना गुजारा करते हैं।बरसात में रास्ता और बस्ती में पानी एकत्रित हो जाने से इनका जीवन दूभर हो जाता है। शुक्रवार की सुबह रास्ता निर्माण की मांग को लेकर बस्ती की महिलाये और पुरुषो ने ब्लॉक अधिकारियो के विरुद्ध प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि उनकी बस्ती में आजतक कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। बरसात में रास्ता में पानी भर जाने के वजह से लोगों का आना जाना मुश्किल हो जा रहा है। अगर रास्ते का निर्माण नहीं हुआ तो लोग ब्लॉक मुख्यालय पहुंच धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। कोपागंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा भदसा मॉनोपुर छावनी में स्थित लाहौर बस्ती अभी भी काफी पिछड़ा हुआ है। इस बस्ती के लोगो को कोई भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। बस्ती के सैकड़ो लोग पलास्टिक के तम्बू में जीवन गुजर करते है। कई बार बस्ती के लोगो ने ब्लॉक अधिकारियो से गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इनके बच्चे बड़े बुजुर्ग सड़कों पर करतब दिखा अपना गुजर बसर करते है। बरसात के महीने में पूरी बस्ती में पानी एकत्रित हो जाने से इनका जीवन नारकीय हो जाता है। शुक्रवार को रास्ते को लेकर बस्ती वालों ने ब्लॉक अधिकारियो के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में कमलेश ,चुन्नू ,जयप्रकाश ,सुनील ,संजय ,दीपक ,दीपनारायण ,रजनी देवी ,देवंती ,शिला ,कौशिल्या आरती ,विजय आदि का कहना था कि इस बस्ती के लोग हर चुनाव में वोट तो करते है लेकिन कोई सरकारी योजना जैसे आवास शौचालय ,पेंशन आदि का लाभ नहीं मिला। हम लोग रास्ते पर खड़ंजा लगाने के लिए कई बार मांग कर चुके है लेकिन आजतक रास्ते का निर्माण नहीं हुआ है।