फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The order of falling mercury continues, the difficulties of common people increased

Mau News: पारा लुढ़़कने का क्रम बरकरार, आम लोगों की बढ़ी मुश्किले

Tue, 03 Jan 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
The order of falling mercury continues, the difficulties of common people increased
मऊ। शीतलहर और कोहरे का असर मंगलवार को भी जारी रहा। लगातार तीसरे दिन धूप नहीं होने से गलन बढ़ती जा रही है। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। भीषण ठंड के बाद भी जिले के ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन

पारा लुढ़कने के साथ ही आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि तीन किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। सुबह-शाम लोग शीतलहर से परेशान हैं।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के बाद भी ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। तड़के कोहरा छाए रहने से सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी रही। बाजारों में रहने वाली चहल-पहल बीते कुछ दिनों में कम होने लगी है। जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद में कक्षा 1-8 तक के सभी विद्यालय भी सात जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं लेकिन हाई स्कूल के ऊपर तक के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन जारी है। इससे बच्चों को स्कूल जाने में भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा। मंगलवार को तहसील क्षेत्र के सभी हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालय तो खुले लेकिन छात्रों की उपस्थिति आधे से भी कम रही। ठंड के प्रकोप को देखते हुए कई अभिभावक खुद अपने बच्चों को विद्यालय भेजने में हिचक रहे।
कोपागंज। भीषण ठंड का कहर जारी रहने के बाद भी नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। इसके चलते दूर दराज से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड का कहर जारी रहने से घरों के अलावा दुकानों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
घोसी: तीन दिनों से धूप नहीं निकलने ठंड का असर बढ़ता जा रहा। मजदूरों एवं रोजमर्रा के कामगारों की जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। मजदूरों ने सर्द मौसम में मजदूरी के अभाव में भरण पोषण के लिए राशन मुहैया कराने की मांग की है। घोसी तहसील क्षेत्र में सर्दी और गलन से कामगारों को काम मिलना मुश्किल हो गया है। इससे रोजी रोटी का संकट हो गया है। अजय, प्रेमचंद, राजेंद्र, महेंद्र आदि कामगारों ने सरकार से मांग की है कि कड़ाके की ठंड के दौरान जीवन यापन करने के लिए अलग से राशन मुहैया कराएं।

मधुबन: तहसील क्षेत्र के विभिन्न अंचलों में इन दिनों ठंड का प्रकोप जारी है। मंगलवार को पूर दिन कोहरा छाया रहा। गलन में कोई कमी नहीं आई। बर्फीली हवाएं चलने से लोग बेहाल रहे। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई। इस बीच कक्षा 8 से ऊपर तक के विद्यालयों में पठन-पाठन जारी है। लेकिन इस कंपकंपाती ठंड में छात्र विद्यालय पहुंचने से कतरा रहे हैं। लोग दिन भर अलाव तापते रहे। शीतलहर को देखते हुए समस्त परिषदीय विद्यालयों में 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed