{"_id":"64188c6b75fb9ca64c00e8e4","slug":"the-operator-of-the-banks-mini-branch-ran-away-by-grabbing-peoples-money-mau-news-c-20-1-113557-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: लोगों के रुपये हड़पकर बैंक के मिनी शाखा केंद्र का संचालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: लोगों के रुपये हड़पकर बैंक के मिनी शाखा केंद्र का संचालक भागा
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर में स्थित एक बैंक की मिनी शाखा केंद्र का संचालक खातेदारों का करीब 4 लाख 50 हजार रुपये हड़प कर भाग गया। खाताधारकों ने सोमवार को कोपागंज थाने को तहरीर दी। बैंक की मिनी शाखा केंद्र ग्राम फत्तेपुर में है। मिनी शाखा केंद्र का संचालन अमरजीत चौहान निवासी गंगुआबारी करता है। हालांकि शाखा केंद्र के संचालक की दो दिन पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई है। शाखा की देखरेख पहले से ही उसका भाई करता रहा है। सोमवार को शाखा केंद्र के पांच खाताधारकों ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि संचालन कर रहा व्यक्ति उनका चार लाख 50 हजार रुपया निकाल कर फरार हो गया है। बैंक शाखा का केंद्र बंद रहता है।
ग्राम फत्तेपुर निवासिनी उर्मिला राजभर पत्नी जीउत के एक लाख 6 हजार रुपये, सुशीला कन्नौजिया पत्नी कैलाश के एक लाख रुपये, इंद्रावती पत्नी मंगरु साहनी के दो लाख रुपये, शीला साहनी पत्नी नेबूलाल के 25 हजार रुपये तथा शीतली साहनी पत्नी कैलाश के 21 हजार रुपए मिनी शाखा केंद्र के संचालक ने निकाल लिया है।
इस संबंध में एसओ अमित मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।