फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The name of the soldier's wife is registered in the family register

सिपाही की पत्नी का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज

Fri, 16 Sep 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The name of the soldier's wife is registered in the family register
इंदारा। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के अलीनगर गांव के पंचायत भवन में बृहस्पतिवार को खुली बैठक हुई। इसमें परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के लिए अपने एक साल के बेटे के साथ मृतक सिपाही की विधवा पत्नी पहुंची। परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के लिए गिनती के आधार पर निर्णय लिया गया। 265 लोगों ने महिला का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कराने की बात कही। जबकि विपक्ष में 72 लोगों ने नाम दर्ज न होने की बात कही। बहुमत के फैसले के आधार पर महिला का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी पंकज कुमार वाराणसी के लालपुर थाने पर सिपाह था। उसने पास ही रहने वाली दीक्षा तिवारी से गाजीपुर एक मंदिर में शादी कर ली थी। उसे एक पुत्र भी है। लेकिन सिपाही के घर वालों ने उसे भगा दिया था। तब से वह परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के लिए परेशान थी। बृहस्पतिवार को पंचायत भवन पर पंचायत शुरू हुई। ग्रामीणों की मौजूदगी में पक्ष और विपक्ष के लोगों की गिनती के आधार पर यह निर्णय लिया गया कि महिला मृतक सिपाही पंकज कुमार की पत्नी हैं और उसका नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान एडीओ पंचायत विजय शंकर सिंह, सचिव अलका सिंह, ग्राम प्रधान रमावती देवी, प्रतिनिधि अनिल प्रजापति, राकेश सिंह, आयुय शाही सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed