फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The MP sent a letter to the Railway General Manager to run four trains from Mau.

Mau News: सांसद ने मऊ से चार ट्रेनें चलाने के लिए रेलवे महाप्रबंधक को भेजा पत्र

Fri, 03 Apr 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The MP sent a letter to the Railway General Manager to run four trains from Mau.
घोसी लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद राजीव राय ने मऊ से दिल्ली, चेन्नई और लखनऊ के लिए रोजाना ट्रेन चलाने की मांग की है। साथ ही वाराणसी सिटी से जोधपुर तक संचालित मरुधर एक्सप्रेस को मऊ से चलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उन्होंने तर्क दिया कि यह ट्रेन जोधपुर से आने के बाद लगभग 23 घंटे वाराणसी सिटी में खड़ी रहती है, जबकि इससे कम समय में ट्रेन मऊ पहुंच सकती है। इन मांगों को लेकर उन्होंने गोरखपुर के रेलवे महाप्रबंधक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सौंपे गए पत्र में बताया गया कि वर्तमान में वाराणसी सिटी से जोधपुर के लिए संचालित मरुधर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी स्टेशन पर लगभग 23 घंटे तक खड़ी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि इस ट्रेन का संचालन वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ जंक्शन से किया जाए, तो इससे खाटू श्याम और सालासर बालाजी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। साथ ही ट्रेन के समय का भी बेहतर उपयोग हो सकेगा।
मऊ जंक्शन से आनंद विहार (दिल्ली) के लिए संचालित साप्ताहिक ट्रेन को यात्रियों की बढ़ती संख्या और मांग को देखते हुए प्रतिदिन किया जाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे आम यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
मऊ जंक्शन से दक्षिण भारत जैसे चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए कोई नियमित सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं है। दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के लिए नियमित ट्रेन सेवा प्रारंभ किया जाना आवश्यक है।

मऊ जंक्शन से लखनऊ के लिए सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन भी अत्यंत आवश्यक है, जिससे दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और व्यावसायिक कार्यों से जुड़े लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed