{"_id":"6442d05dcb372049ae057918","slug":"the-moon-was-visible-the-happiness-of-eid-everywhere-mau-news-c-20-1-166248-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिखा चांद, हर तरफ छाई ईद की खुशियां:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिखा चांद, हर तरफ छाई ईद की खुशियां:
विज्ञापन
। ईद के चांद का शुक्रवार की देर शाम दीदार होते ही रमजान का महीना पूरा हो गया। चांद दिखने के साथ ही लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। शनिवार को नगर सहित जिले के विभिन्न मस्जिदों, ईदगाहों में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की जाएगी। जिला प्रशासन की तरफ से बिजली, पानी, सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद होने का दावा किया गया है। उधर घरों में सेवई समेत तरह-तरह के पकवान बनाने में महिलाएं लगी रहीं। चांद के दीदार के साथ ही शुक्रवार को देर शाम तक बाजार गुलजार रहे।
आखिरी रोजे के जुमे के बाद मुस्लिम परिवारों की निगाहें चांद पर टिकी थी। शुक्रवार को शाम होते ही लोग छतों पर चढ़कर चांद का इंतजार करने लगे। वहीं सुबह से ही देर रात तक मुस्लिम परिवारों ने बाजार पहुंचकर जमकर खरीदारी की। इस वजह से बाजार में खासी चहल पहल रही। ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मस्जिदों और ईदगाहों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-पीएसी तैनात की गई है।
एसपी अविनाश पांडेय का कहना है कि ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अराजकतत्वों पर नजर रखी जाएगी। सीओ व थानाध्यक्षों को अलर्ट कर दिया गया है।