{"_id":"61802c8cbe2f013fb327030a","slug":"the-middle-aged-on-the-tank-for-the-demand-to-remove-the-capture-mau-news-vns6205823194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा हटाने की मांग को लेकर टंकी पर अधेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा हटाने की मांग को लेकर टंकी पर अधेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव में विवादित जमीन पर पट्टीदार द्वारा कब्जा करने और पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करने से नाराज 50 वर्षीय व्यक्ति सोमवार की सुबह सात बजे के करीब गांव स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। जहां आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर टंकी से कूदने की धमकी देने लगा। गांव और पुलिस अधिकारियों के समझाने पर करीब एक घंटे बाद नीचे उतरा।
डुमरांव गांव निवासी गोविंद राम पुत्र स्व. मिठाई राम डुमरांव स्थित अपने ससुराल में नेवासा पर रहता है। गोविंद का आरोप है कि उसकी डुमरांव गांव में एक बिस्वा जमीन है, जिस पर पट्टीदारों ने जबरन कब्जा कर रखा है। जमीन विवाद को लेकर तीन से चार बार पट्टीदारों से मारपीट हो चुकी है। उसका कहना है कि वह अपनी जमीन को कब्जा मुक्त करवाने के लिए रोजाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लग रहा है। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
सोमवार सुबह सात बजे गोविंद राम गांव स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से कूदने की धमकी देने लगा।उसे चिल्लाते देखकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और गोविंद को समझाने की कोशिश की। पीड़ित का कहना था कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो वह पानी की टंकी से कूद जाएगा। इसके बाद गांव के लोगों और पुलिस के समझाने के बाद उसे नीचे उताया गया।