फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The message of the Juloos-e-Mohammadi resonated; Eid-e-Milad-un-Nabi was celebrated with peace and brotherhood.

Mau News: गूंजा जुलूसे मोहम्मदी का पैगाम, अमन और भाईचारे के साथ मनाई ईद मिलादुन्नबी

Thu, 27 Aug 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The message of the Juloos-e-Mohammadi resonated; Eid-e-Milad-un-Nabi was celebrated with peace and brotherhood.
मुहम्मदाबाद गोहना में जुलूस निकालते मुस्लिम समुदाय के लोग।संवाद
मऊ। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को जिलेभर में हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाले और जलसे सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान जगह-जगह सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
विज्ञापन

घोसी : बड़ागांव स्थित मदरसा अनवारुल कुरआन, पूरब मोहल्ला सहित विभिन्न मस्जिदों और मदरसों से जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। मदरसा अनवारुल कुरआन, मदरसा शम्सुल उलूम, मदरसा अमजदिया, मदरसा खैरिया फैज-ए-आम, बेलाल मस्जिद मानिकपुर असना और जामा मस्जिद की ओर से संयुक्त रूप से निकाला गया जुलूस बुधवार सुबह करीमुद्दीनपुर से शुरू हुआ। जुलूस बड़ागांव अनवारुल कुरआन, बाजार, बांध, साईं की तकिया, सीसी रोड, मधुबन मोड़, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, तहसील मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, याहिया मार्केट और मझवारा मोड़ होते हुए मदरसा अनवारुल कुरआन पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान धार्मिक नारों से पूरा नगर गूंजता रहा।
विज्ञापन

डॉ. मौलाना आसिम ने कहा कि अल्लाह ने पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को पूरी दुनिया के लिए रहमत बनाकर भेजा। जुलूसे मोहम्मदी का उद्देश्य लोगों तक अमन और शांति का संदेश पहुंचाना है। पैगंबर मोहम्मद साहब का जीवन इन्सानियत, भाईचारे और शांति का संदेश देता है, जिसे अपने जीवन में उतारने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस में मौलाना जमाल मुस्तफा कादरी, मौलाना हस्सान कादरी, मौलाना कमाल, हाफिज शमीम कादरी, मोहम्मद मुस्लेहुद्दीन, हाफिज नजीबुद्दीन, हाफिज नियाज अहमद, मोहम्मद अशरफ, मौलाना मुनीम, नन्हे खान और सेठ फैजुद्दीन कैसर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

चिरैयाकोट में कई इलाकों से निकला जुलूस
चिरैयाकोट। नगर क्षेत्र में भी ईद मिलादुन्नबी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। यूसुफाबाद, वलीनगर, जमीनदुर्गा, मानपुर, मनाजीत, सोहबत बागदासी, जमीनबुढ़ान और मस्जिदाबाद सहित विभिन्न स्थानों से जुलूस निकाले गए। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

दरगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
मधुबन। तहसील क्षेत्र के विभिन्न मुस्लिम बाहुल्य गांवों में ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बीबीपुर, दुबारी, पूराबंधू मल्ल और फतेहपुर सहित कई गांवों में जुलूस निकाले गए। ग्रामसभा दरगाह में मदरसा तालीमुद्दीन की ओर से निकाले गए जुलूस में मदरसा नूरुल इस्लाम और मदरसा अरबिया जिया-उल-कुरआन के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। जुलूस की खास बात यह रही कि इसमें दोनों समुदायों के लोग शामिल हुए। कई हिंदू परिवारों ने अपने घरों के सामने जुलूस का स्वागत करते हुए जलपान की व्यवस्था की। इससे गांव में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। मदरसा परिसर से निकला जुलूस गांव के विभिन्न चट्टी-चौराहों से होकर दोबारा मदरसा परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान धार्मिक नारों से वातावरण गूंजता रहा। जुलूस में इस्लामिक झंडों के साथ तिरंगा भी शान से लहराता नजर आया। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात रहे। इसमें आलमगीर उर्फ नन्हे भाई, लक्ष्मण वर्मा, मौलाना महबूब आलम, मौलाना रिजवान अहमद, अमित वर्मा, रामलीला कमेटी अध्यक्ष हीरालाल यादव, सुजीत मद्धेशिया, अनवारुल हक, हाजी सोहबत अली, अशफाक आलम, अश्विनी राजभर, विनय मद्धेशिया, एजाज अहमद और नूर आलम खान सहित अन्य लोग शामिल रहे।
धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से दिया भाईचारे का संदेश
सूरजपुर। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सूरजपुर, चकउथ, रोशनपुर, कोरौली और महुआबारी बाजार में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने कार्यक्रमों के माध्यम से शांति, आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इस दौरान जमशेद, रियाजुद्दीन, शाकिर, साहिल, समीर, रईस हैदर अली आदि शामिल थे।

बारावफात जुलूस मार्गों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

मऊ। बारावफात त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मंगलवार की देर रात को नगर के जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह और पुलिस बल के साथ मुंशीपुरा ब्रिज से हुजूरी मस्जिद होते हुए सेल टेक्स गली तक के मार्ग का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया। असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए। यातायात सुचारू रखने और सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से निगरानी के निर्देश भी दिए गए। मठिया टोला में पूजा स्थलों का भी भ्रमण कर सुरक्षा जांची गई। आयोजकों से बातचीत कर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।


अमन, भाईचारे और देश की खुशहाली का दिया संदेश
बोझी। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।मोहम्मदाबाद सिपाह न्याय पंचायत क्षेत्र के रेयाव में बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत और सौहार्द के साथ निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed