Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
The 'Mann Ki Baat' programme serves as a bridge to connect with the people: Ramashray
{"_id":"6ade60a26e089ac2fc06080e","slug":"the-mann-ki-baat-programme-serves-as-a-bridge-to-connect-with-the-people-ramashray-mau-news-c-295-1-mau1001-154042-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन की बात कार्यक्रम जन-जन से जुड़ने का सेतु है : रामाश्रय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन की बात कार्यक्रम जन-जन से जुड़ने का सेतु है : रामाश्रय
कोपागंज ब्लॉक सभागार में भाजयुमो के‘युवा संवाद एवं मन की बात’’ कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्त
Link Copied
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कोपागंज ब्लॉक सभागार में ‘युवा संवाद एवं मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत राय ने की। संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह बघेल ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित युवाओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई गई। सभी ने राष्ट्र, समाज और संगठन के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया।मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन से जुड़ने का सेतु है। युवाओं को इसी सकारात्मक सोच के साथ बूथ स्तर तक जाकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभानी है।भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत राय ने कहा कि युवा संवाद का उद्देश्य युवाओं को मंच देना और उनकी सहभागिता को बढ़ाना है। युवा ही परिवर्तन के वाहक हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 2027 के लक्ष्य को लेकर अभी से जुटने का आह्वान किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक के पदाधिकारी, ग्राम पंचायतों के युवा कार्यकर्ता सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।