{"_id":"6a6ba87411879639b60d59b9","slug":"the-lane-from-gorakhpur-to-badhuagodam-varanasi-has-been-designated-as-the-kanwar-yatra-lane-the-entry-of-heavy-vehicles-into-the-city-is-prohibited-mau-news-c-295-1-mau1002-149472-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गोरखपुर से बढ़ुआगोदाम-वाराणसी जाने वाली लेन कांवड़ यात्रा लेन घोषित, शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गोरखपुर से बढ़ुआगोदाम-वाराणसी जाने वाली लेन कांवड़ यात्रा लेन घोषित, शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
विज्ञापन
सावन माह के अवसर पर कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित आवाजाही को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन योजना लागू की है।
गोरखपुर से बढ़ुआगोदाम-वाराणसी जाने वाली लेन कांवड़ यात्रा लेन घोषित की गई है। इसके साथ ही हर रविवार सुबह 06 बजे से सोमवार रात 09 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
इस वर्ष सावन माह 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा और शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
सीओ यातायात नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि सावन माह के प्रत्येक सोमवार 03 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त और 24 अगस्त तथा महाशिवरात्रि के दिन 11 अगस्त को विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
प्रत्येक सोमवार से एक दिन पहले रविवार सुबह 06:00 बजे से सोमवार रात 09 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
इसी तरह शिवरात्रि पर्व से एक दिन पहले से ही प्रतिबंध और डायवर्जन प्रभावी रहेगा। भारी वाहनों का संचालन बंद कर डायवर्जन लागू किया जाएगा। भारी वाहनों को विभिन्न वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा, जबकि फिलहाल छोटे वाहन चलते रहेंगे। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर हल्के वाहनों का भी रूट बदला जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर डायवर्जन व्यवस्था
बढ़ुआगोदाम: बढ़ुआगोदाम से गोरखपुर से वाराणसी जाने वाली लेन को विशेष रूप से ‘कांवड़ यात्रा लेन’ घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त वाराणसी से गोरखपुर जाने वाले मार्ग पर कांवड़ यात्रियों के अलावा अन्य सभी वाहन हाईवे से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
बलिया मोड़: बलिया जनपद की ओर से आने वाले भारी वाहन**,** जिन्हें आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी या गोरखपुर की तरफ जाना है, वे डाड़ी मोड़ और सहरोज होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।
मतलूपुर मोड़: मतलूपुर मोड़ से शहर के भीतर सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी वाहन वाराणसी-गोरखपुर हाईवे का उपयोग करेंगे।
भदसा मानोपुर: घोसी की तरफ से आने वाले भारी वाहन भदसा मानोपुर से कोपागंज की ओर नहीं जा सकेंगे। उन्हें हाईवे से होकर अपने गंतव्य के लिए भेजा जाएगा।
डाड़ी चट्टी: डाड़ी चट्टी से कोई भी भारी वाहन कोपागंज की तरफ नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को सहरोज होते हुए डायवर्ट किया जाएगा।