{"_id":"60a005588ebc3e47ea29395b","slug":"the-kidnapped-teenager-was-freed-by-the-police-mau-news-vns5896819135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने कराया मुक्त
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को अगवा कर 23 दिन से एक कमरे में बंद रखा गया था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर किशोरी को मुक्त कराया। पुलिस ने पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो नामजद तथा दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक 23 अप्रैल को किशोरी अपने गांव के सीवान में अपने सहेलियों के साथ टहलने गई थी। टहलने के दौरान सहेलियां आगे निकल गईं तथा किशोरी कुछ दूर पीछे थी। इसी बीच घात लगाए चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया। आरोपियों ने किशोरी का मुंह बंद कर दिया और उसे गांव के सीवान में स्थित एक कमरे में ले गए। कुछ देर बाद जब सहेलियों ने जब पीछे मुड़कर देखा तो किशोरी गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली तो सहेलियों ने किशोरी के घर पहुंचकर इसकी सूचना दिया। किसी अनहोनी की घटना से हलाकान किशोरी के परिजनों द्वारा खोजबीन शुरू कर दी गइ लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चला जिसके बाद किशोरी के पिता ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। 23 दिन बाद शुक्रवार को युवक कमरे का दरवाजा बंद कर बाहर गए तो किशोरी जोर जोर से चिल्लाने लगी। यह सुनकर पास से गुजर रहे राहगीर एवं ग्रामीण जब कमरे के पास गए तो अंदर से किशोरी ने रो रोकर आपबीती चुनाई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़वा कर किशोरी को मुक्त कराया। पुलिस ने किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। वही किशोरी के पिता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विनोद , अमरजीत तथा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।