{"_id":"6907ab3ed3d70b766602b78a","slug":"the-jeevan-ram-ground-is-flooded-with-water-preventing-players-from-practicing-due-to-lack-of-drainage-mau-news-c-295-1-mau1001-135775-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जीवनराम मैदान में भरा पानी, निकासी नहीं होने से अभ्यास नहीं कर पा रहे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जीवनराम मैदान में भरा पानी, निकासी नहीं होने से अभ्यास नहीं कर पा रहे खिलाड़ी
विज्ञापन
नगर के जीवनराम छात्रावास के मैदान पर बारिश के बाद जमा पानी।संवाद
मऊ। चार दिनों की बारिश के बाद नगर का जीवनराम मैदान जलमग्न हो गया है। इससे खिलाड़ियों के लिए सुबह प्रैक्टिस करने में समस्या हो रही है। जल निकासी की ठीक व्यवस्था न होने के कारण खिलाड़ी परेशान हैं। उधर इस समस्या को लेकर नगर पालिका के जिम्मेदार बेखबर हैं।
बीते दिनों हुई बारिश का असर यह है कि मैदान में जलभराव है। रोजाना अभ्यास करने में खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। गेट से ही जलभराव हो गया है। परिसर में भी यही हाल है।
क्रिकेट के खिलाड़ी अमर गुप्ता, सुनील, मनीष आदि ने बताया कि मैदान परिसर में जलभराव दूर करने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। अगर बारिश हो जाती है, समस्या होने लगती है।
विज्ञापन
वहीं खिलाड़ी सुनील शर्मा ने बताया कि बीते तीन दिन से स्टेडियम में अभ्यास करने के लिए नहीं मिल रहा है। खिलाड़ियों की समस्याओं पर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
बरसात में हर साल समस्या होती है, लेकिन इसके समाधान के लिए कोई स्थाई काम नहीं कराया जा रहा है।