फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The government wants to abolish the Constitution and reservation: Leelavati

संविधान और आरक्षण खत्म करना चाहती है सरकार : लीलावती

Sat, 04 Jul 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The government wants to abolish the Constitution and reservation: Leelavati
दुबारी में सपा की पीडीए चौपाल में लोगों के साथ पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा। संवाद
समाजवादी पार्टी की ओर से स्थानीय अंबेडकर पुरवा में शनिवार को पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार संविधान और आरक्षण को समाप्त करना चाहती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन्हें बचाने के लिए पिछड़ा वर्ग, दलित, अल्पसंख्यक और महिलाओं को एकजुट होकर पीडीए महापंचायत की तैयारियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना होगा। उन्होंने कहा कि जिस देश की महिलाएं और बच्चे शिक्षित होते हैं, वह देश तेजी से विकास करता है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव के जन्मदिन के क्रम में गांव-गांव पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुनीब चौहान, सुरेश यादव, अमरनाथ मौर्य, अमला देवी, हीरालाल, आशीष कुमार, त्रिभुवन आर्य, श्रवण कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed